होम = News Top = अमेरिका के मिशिगन में बर्फीला तूफान; हाईवे पर चल रहीं 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई

अमेरिका के मिशिगन में बर्फीला तूफान; हाईवे पर चल रहीं 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई

Michigan winter storm: अमेरिका के मिशिगन राज्य में बर्फीले तूफान की वजह से बड़ा सड़क हादसा हुआ है। सोमवार को एक इंटरस्टेट हाईवे पर 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकरा गईं और कई गाड़ियां सड़क से फिसल गईं। वहीं, भारी बर्फबारी के चलते पूरा इलाका सफेद चादर से ढक गया है।

पुलिस ने हाईवे को किया बंद

भारी बर्फबारी के चलते हाईवे पर हुए हादसे के बाद पुलिस ने हाईवे को दोनों तरफ से बंद कर दिया है। हादसे में कई लोग घायल हुए हैं, लेकिन अब तक किसी की मौत की पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस ने बताया कि फंसे हुए वाहनों को हटाने के लिए राहत पहुंचाई जा रही है।

विजिबिलिटी कम के चलते सड़क पर गाड़ियां मुश्किल से दिखीं

लोगों ने बताया कि बर्फीली हवा के चलते आगे चल रही गाड़ियां भी मुश्किल से दिख रही थीं। एक पिकअप ड्राइवर ने बताया कहा कि वह 20 से 25 मील प्रति घंटे की रफ्तार से गाड़ी चला रहे थे और किसी तरह अपना वाहन ट्रक रोक पाए।

अमेरिका में कई राज्यों में बर्फीले तूफान का असर

अमेरिका के कई राज्य इन दिनों बर्फीले तूफान का सामना कर रहे हैं। नेशनल वेदर सर्विस ने चेतावनी जारी की है कि उत्तरी मिनेसोटा से लेकर विस्कॉन्सिन, इंडियाना, ओहायो, पेंसिल्वेनिया और न्यूयॉर्क तक बेहद ठंडा मौसम या बर्फीले तूफान की स्थिति बन सकती है।

ये भी पढ़ें: साइना नेहवाल ने बैडमिंटन को कहा अलविदा, बोलीं- अब रैकेट थामने का समय नहीं

पहाड़ों में बर्फबारी के बीच Delhi-NCR में बढ़ी ठंड, AQI 606 होने से जहरीली हुई हवा

बंगाल