Ukrain-Russia War: यूक्रेन के विदेश मंत्री एंड्री सिबिहा ने रूस पर आरोप लगाया है कि उसने उसके देश पर बीती रात हमले किए, जिसमें एक व्यक्ति की मौत हो गई और 23 अन्य घायल हो गए हैं। सिबिहा का आरोप है कि संयुक्त अरब अमीरात में यूक्रेन, रूस और अमेरिका के प्रतिनिधिमंडल की त्रिपक्षीय बातचीत जारी होने के बावजूद पुतिन ने उनके देश पर रात भर बड़े पैमाने पर बमबारी का आदेश दिया। उन्होंने कहा कि रातभर हुए “बर्बर” हमलों ने यह साबित कर दिया है कि “पुतिन की जगह शांति वार्ता की मेज़ पर नहीं, बल्कि स्पेशल ट्रिब्यूनल के कठघरे में हैं।
नए हमले में 400 ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल हुआ
यूक्रेन का आरोप है कि इस नये रूसी हमले में लगभग चार सौ ड्रोन और मिसाइलों का इस्तेमाल किया गया। यूक्रेन की राजधानी कीएव के मेयर ने कहा कि रूसी हमले में एक व्यक्ति की मौत हो गई और चार घायल हो गए। वहीं खारकीएव के मेयर ने बताया कि शनिवार सुबह तड़के शहर पर लगातार हमले के दौरान 19 लोग घायल हुए है। 2022 में रूस-यूक्रेन जंग शुरू होने के बाद रूसी, यूक्रेनी और अमेरिकी प्रतिनिधिमंडलों की पहली त्रिपक्षीय बातचीत हो रही है।
शुक्रवार को तीनों पक्षों के प्रतिनिधिमंडल संयुक्त अरब अमीरात की राजधानी अबू धाबी में मिले। एक सूत्र नेको बताया कि बातचीत में कुछ प्रगति हुई है, लेकिन इलाके का मुख्य मुद्दा अभी भी अनसुलझा है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका का खतरनाक जहाज पहुंचा ईरान के पास, क्या शुरू हो सकती है नई जंग?

