होम = News Top = अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने NCP के टॉप नेताओं से की मुलाकात, डिप्टी CM बनने की अटकलें तेज़

अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा ने NCP के टॉप नेताओं से की मुलाकात, डिप्टी CM बनने की अटकलें तेज़

Baramati Assembly Seat: राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के वरिष्ठ नेता एवं महाराष्ट्र में कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने दिवंगत डिप्टी सीएम अजित पवार की पत्नी सुनेत्रा पवार को राज्य के मंत्रिमंडल में शामिल किए जाने की मांग की जबकि NCP के कुछ नेताओं ने सुनेत्रा पवार को महाराष्ट्र का डिप्टी सीएम बनाने की मांग कर दी। इस बीच छगन भुजबल और प्रफुल्ल पटेल ने सुनेत्रा पवार से मुलाकात की है। माना जा रहा है कि वे ‘असली’ NCP के राष्ट्रीय अध्यक्ष के तौर पर उनका समर्थन कर रहे हैं। ऐसे में अटकलें लग रही हैं कि सुनेत्रा पवार महाराष्ट्र की डिप्टी सीएम बन सकती हैं।

सुनेत्रा अभी राज्यसभा सदस्य हैं

सुनेत्रा पवार वर्तमान में राज्यसभा सदस्य हैं और महाराष्ट्र में अजित पवार की NCP पार्टी राज्य में सत्तारूढ़ ‘महायुति’ गठबंधन का हिस्सा है। इसमें भारतीय जनता पार्टी (BJP) और एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली शिवसेना भी शामिल हैं।

अजित पवार की मौत से खाली विधान सीट से चुनाव लड़ सकती हैं सुनेत्रा

कई रिपोर्ट्स के मुताबिक, सुनेत्रा पवार अपने दिवंगत पति अजित पवार की खाली की गई सीट से चुनाव लड़ सकती हैं। इस बीच, अजित पवार के निधन के बाद NCP के भविष्य के बारे में पूछे जाने पर कैबिनेट मंत्री नरहरि झिरवाल ने कहा कि लोग चाहते हैं कि ‘वहिनी’ (यानी भाभी सुनेत्रा पवार) को मंत्रिमंडल में शामिल किया जाए।

NCP में अजित के बाद प्रफुल हैं सीनियर नेता

अजित पवार के निधन के बाद पार्टी में प्रफुल्ल पटेल वरिष्ठ नेता हैं। पटेल भले ही फिलहाल पार्टी का नेतृत्व संभाल लें, लेकिन आने वाले समय में पार्टी को आने बढ़ाने के लिए कद्दावर नेता की जरूरत होगी. अजित पवार की गैरमौजूदगी में शरद पवार ही पार्टी को संभालने में सक्षम साबित हो सकते हैं।