होम = News Top = पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के चलते दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी  

पहाड़ों में बर्फबारी और बारिश के चलते दिल्ली-NCR में छाया घना कोहरा, कई इलाकों में रेड अलर्ट जारी  

Weather Update: पहाड़ों में जारी बर्फबारी व बारिश दिल्ली एनसीआर में ठंड बढ़ गई है। सोमवार सुबह घना कोहरा भी छाया हुआ है। जिसके कारण विजिबिलिटी बहुत कम हो गई। जिससे सड़कों पर वाहनों चालकों को काफी परेशानी हुई। घने कोहरे के कारण पैदल चलने वाले लोगों को दिक्कत का सामना करना पड़ा। मौसम विभाग ने सुबह के समय दिल्ली के कई इलाकों में घने कोहरे का रेड अलर्ट भी जारी किया। आईएमडी के अनुसार 7 फरवरी तक अब बारिश की कोई संभावना नहीं है। हालांकि बर्फीली हवाओं से लोगों को सावधान रहने की आवश्यकता है।

दिल्ली एनसीआर में 10 डिग्री रहेगा न्यूनतम तापमान

दिल्ली एनसीआर में अधिकतम तापमान अब 19 से 20 डिग्री सेल्सियस तक जाने का पूर्वानुमान है। जबकि न्यूनतम तापमान भी 7 से 10 डिग्री सेल्सियस तक चला जाएगा यानी अभी रात में जो कड़ाके की सर्दी बनी हुई थी। उसमें अब राहत मिलती हुई नजर आ रही है।

इस हफ्ते ऐसा रहेगा मौसम

मौसम विभाग के अनुसार दिल्ली में आगामी 3-4 दिनों में भी बादलों की आवाजाही बनी रह सकती है। 3 फरवरी को राजधानी में आंशिक तौर पर बादल छाए रह सकते हैं। सुबह के समय हल्के से मध्यम कोहरा देखने को मिल सकता है। इस दौरान अधिकतम और न्यूनतम तापमान में करीब 2-3 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है।

ये भी पड़ें: T20 World Cup: पाकिस्तान के भारत के खिलाफ मैच बहिष्कार पर ICC ने दी प्रतिक्रिया