होम = News Top = रूस के उफा मेडिकल यूनिवर्सिटी में 4 भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

रूस के उफा मेडिकल यूनिवर्सिटी में 4 भारतीय छात्रों पर चाकू से हमला, आरोपी फरार

by | Feb 8, 2026 | News Top

Indian students attacked in Russia: रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के उफा शहर में एक मेडिकल यूनिवर्सिटी में चाकूबाजी की घटना सामने आई है हमले में 4 भारतीय छात्रों समेत पुलिस कर्मी हो गए हैं। भारतीय दूतावास ने इस घटना की पुष्टि की है। रिपोर्ट के मुताबिक, सभी घायल छात्रों को इलाज मिल रहा है।

भारतीय दूतावास ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर जानकारी देते हुए कहा कि उफा में एक दुर्भाग्यपूर्ण हमला हुआ है, जिसमें चार भारतीय छात्र भी घायल हुए हैं। दूतावास ने बताया कि वह रूस के स्थानीय प्रशासन के संपर्क में है और कज़ान स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास के अधिकारी उफा रवाना हो चुके हैं, ताकि घायल छात्रों को हर संभव मदद दी जा सके।

मौके से हमलावर फरार

शुरुआती रिपोर्टों के मुताबिक यह घटना शनिवार को हुई जब एक किशोर रूस के बश्कोर्तोस्तान गणराज्य के ऊफ़ा में स्टेट मेडिकल यूनिवर्सिटी के परिसर में घुस गया। बताया जा रहा है कि हमलावर ने हॉस्टल में घुसते ही और वहां छात्रों पर हमला कर दिया। रूस के गृह मंत्रालय के अनुसार, हमलावर ने कई छात्रों और दो पुलिस अधिकारियों पर गिरफ्तारी से बचने की कोशिश में चाकू से हमला किया।

घायलों का चल रहा है इलाज

गृह मंत्रालय की प्रवक्ता मेजर जनरल इरीना वोल्का ने कहा, “हमलावर ने गिरफ्तारी का विरोध किया, जिसके दौरान दो पुलिस अधिकारियों को चाकू मारा गया। इसके अलावा, संदिग्ध ने खुद को भी शारीरिक नुकसान पहुंचाया।” रूस के संघीय स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि हमला किए गए चार लोगों का मेडिकल इलाज चल रहा है, जिनमें से एक की हालत गंभीर है। हमलावर की पहचान 15 साल के लड़के के रूप में हुई है। उसे भीअस्पताल में भर्ती कराया गया है और उसकी हालत गंभीर है।

ये भी पढ़ें: कुआलालंपुर में PM मोदी ने भारतीय समुदाय को संबोधित किया, कहा- ‘भारत की सफलता, मलेशिया की सफलता है’

बंगाल