North Korea fires around 10 ballistic missiles: दुनियां में 2 युद्ध चल रहे हैं। एक तरफ जहां ईरान और अमेरिका-इजरायल में युद्ध चल रहा है वहीं दूसरी तरफ रूस और यूक्रेन के बीच युद्ध जारी है। इस बीच नॉर्थ कोरिया ने 10 मिसाइलें दाग कर कोरियाई प्रायद्वीप में तनाव बढ़ा दिया है। रिपोर्ट के मुताबिक, नॉर्थ कोरिया ने समुद्र की ओर बैलिस्टिक मिसाइल दागी, जिसकी पुष्टि जापान और साउथ कोरिया ने की है। बकौल रिपोर्ट यह मिसाइल जापान के समुद्री क्षेत्र की दिशा में छोड़ी गई, जिसे कोरिया में ‘पूर्वी सागर’ भी कहा जाता है। साउथ कोरिया के मुताबिक यह एक संदिग्ध बैलिस्टिक मिसाइल लॉन्च था, जिसने क्षेत्र में एक बार फिर सुरक्षा चिंताएं बढ़ा दी हैं। गौरतलब है, इससे पहले नॉर्थ कोरिया ने 27 जनवरी को पूर्वी सागर की ओर कई छोटी दूरी की बैलिस्टिक मिसाइलें दागी थीं।
साउथ कोरिया ने दी प्रतिक्रिया
साउथ कोरिया के ज्वॉइंट चीफ्स ऑफ स्टाफ (जेसीएस) ने बताया कि शनिवार दोपहर करीब 1:20 बजे नॉर्थ कोरिया के सुनान इलाके से दागी गई मिसाइलों का पता चला। यह इस साल नॉर्थ कोरिया की तरफ से दागी गई तीसरी बैलिस्टिक मिसाइल थी। जेसीएस ने कहा कि उनकी सेना पूरी तरह तैयार है और यूएस और जापान के साथ नॉर्थ कोरियाई बैलिस्टिक मिसाइल से जुड़ी जानकारी साझा की जा रही है। इसके साथ ही, क्षेत्र में अतिरिक्त मिसाइलों पर भी कड़ी निगरानी रखी जा रही है।
ये भी पढ़ें: नॉर्थ कोरिया ने यूक्रेन युद्ध में मारे गए अपने जवानों को दिया सम्मान, उनके परिवारों के लिए बनाई रेज़िडेंशियल कॉलोनी

