Smriti Mandhana Record: WPL 2026 में शनिवार को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु (आरसीबी) और दिल्ली कैपिटल्स (डीसी) के बीच मैच खेला गया। इस मैच में RCB की बल्लेबाज स्मृति मंधाना ने शानदार बल्लेबाजी की। उनकी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के बदौलत ही रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को हराकर WPL के जारी सीजन में चौथा मैच जीता। डीसी ने पहले बैटिंग करते हुए 167 रनों का टारगेट रखा था, इस स्कोर को आरसीबी ने मंधाना की 96 रनों की पारी के दम पर 8 विकेट रहते आसानी से हासिल कर लिया।
भारतीय बल्लेबाजों की सूची में मंधाना ने दर्जा कराया यह रिकॉर्ड
स्मृति मंधाना भले ही इस मैच में शतक लगाने से चूक गईं हो, लेकिन वह इतिहास रचने में कामयाब रहीं। वह WPL के इतिहास में बतौर भारतीय सबसे बड़ी पारी खेलने वाली खिलाड़ी बनीं, उन्होंने इस मामले में मुंबई इंडियंस की कप्तान हरमनप्रीत कौर का रिकॉर्ड तोड़ दिया। स्मृति मंधाना की ये 96 रनों की पारी किसी भी भारतीय द्वारा WPL के इतिहास में खेली गई अब तक का सबसे बड़ा इंडिविजुअल स्कोर है। इससे पहले यह रिकॉर्ड हरमनप्रीत कौर के नाम था, जिन्होंने 2024 में 95 रनों की नाबाद पारी खेली थी।
WPL में भारतीय बैटर के बड़े व्यक्तिगत स्कोर
- मंधाना ने 2026 में 96
- हरमनप्रीत कौर ने 2024 में 95* –
- दीप्ति शर्मा ने 2024 में 88*
- शैफाली वर्मा ने 2023 में 84
- स्मृति मंधाना ने 2025 में 81
मंधाना के पास था शतक लगाने का मौका
WPL के इतिहास में आज तक कोई खिलाड़ी शतक नहीं लगा पाईं है। इस मैच में अगर मंधाना 4 रन और बना लेती तो वह WPL में सेंचुरी लगाने वाली पहली प्लेयर बनती। वह अब इस टूर्नामेंट में हाईएस्ट स्कोर बनाने के मामले में संयुक्त रूप से दूसरे पायदान पर हैं। वहीं, विदेशी बल्लेबाजों में जॉर्जिया वोल और सोफी डिवाइन का संयुक्त रूप से एक मैच में 99 रन बनाने का व्यक्तिगत रिकॉर्ड है।
ये भी पढ़ें: तेजस ट्रेन को बम से उड़ाने की धमकी, अलीगढ़ में 31 मिनट खड़ी रही ट्रेन

