होम = News Top = इज़रायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, बीते 24 घंटे में 203 लोगों की मौत; 1000+ लोगों की हुई मौत

इज़रायल ने लेबनान पर किए हवाई हमले, बीते 24 घंटे में 203 लोगों की मौत; 1000+ लोगों की हुई मौत

Israel Airstrike Killed Hezbollah: अमेरिका और ईरान में सीज़फायर के बीच लेबनान में हालात बेहद गंभीर होते जा रहे हैं। स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक, पिछले 24 घंटे में इजरायल के हमलों में 203 लोगों की मौत हो गई है, जबकि एक हजार से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया है।

लेबनान पर हुए हमले पर ईरान ने दी प्रतिक्रिया

ये आंकड़े ऐसे वक्त सामने आए हैं, जब ईरान, लेबनान पर हो रहे इजरायल के हमलों को अमेरिका-ईरान सीज़फायर समझौते का खुला उल्लंघन बता रहा है, जिससे क्षेत्र में तनाव और गहरा गया है। वहीं, इजरायल ने बुधवार को साफ कर दिया था कि लेबनान युद्धविराम का हिस्सा नहीं है। दूसरी ओर, शहबाज़ शरीफ़ ने कहा था कि लेबनान पर भी सीज़फायर लागू होना चाहिए, जिससे इस मुद्दे पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अलग-अलग रुख सामने आ रहे हैं।

इजरायल ने हमलें पर क्या कहा?

इजरायली सेना ने कहा कि उसने रात के समय लेबनान में लिटानी नदी के दो मुख्य रास्तों पर हमला किया। इस रास्ते का इस्तेमाल हिजबुल्लाह दक्षिणी लेबनान में हजारों हथियार, रॉकेट और लॉन्चर पहुंचाने के लिए करता था। इसके अलावा सेना ने बताया कि दक्षिणी लेबनान में करीब 10 हथियारों के गोदामों, लॉन्चरों और कमांड सेंटर्स को भी निशाना बनाया।





Tags : Israel lebnon

बंगाल