Iran mass killings: जनवरी के पहले-दूसरे सप्ताह के बीच ईरान में हुए सरकार विरोधी प्रदर्शनों को लेकर बेहद गंभीर और चौंकाने वाले दावे सामने आए हैं। विपक्ष समर्थित ईरानी न्यूज वेबसाइट ईरान इंटरनेशनल ने अपनी रिपोर्ट में दावा किया है कि 8-9 जनवरी को हुए दमन में ईरानी सेना ने 36 हजार से अधिक लोगों को मौत के घाट उतारा है।
सबसे खूनी नागरिक नरसंहार: रिपोर्ट
ईरान इंटरनेशनल ने बताया है कि क्लासिफाइड दस्तावेजों, फील्ड रिपोर्ट्स, मेडिकल स्टाफ, चश्मदीदों और पीड़ित परिवारों के बयानों के आधार पर रिपोर्ट तैयार की गई है। दो दिनों में हुआ अब तक का सबसे बड़ा और सबसे खूनी नागरिक जनसंहार है, जो सड़क पर हुए विरोध प्रदर्शनों के दौरान दर्ज किया गया।
ये भी पढ़ें: ईरान में जारी हिंसक विरोध प्रदर्शन के बीच भारत लौटे नागरिकों ने क्या कुछ बताया
20 जनवरी की रिपोर्ट में 30 हजार लोगों के मरने के दावे
ईरान के आंतरिक मंत्रालय से जुड़े सूत्रों ने बताया कि प्रांतीय सुरक्षा परिषदों की 20 जनवरी की रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या 30 हजार से अधिक बताई की रिपोर्ट में मरने वालों की संख्या 30 हजार से अधिक बताई गई थी।
कई रिपोर्ट्स में अलग-अलग मौत के आंकड़े
ईरान इंटरनेशनल ने यह भी दावा किया कि 21 जनवरी को संसद की राष्ट्रीय सुरक्षा और विदेश नीति समिति के सामने पेश की गई एक रिपोर्ट में मृतकों की संख्या 27,500 से अधिक बताई गई। वहीं सुप्रीम नेशनल सिक्योरिटी काउंसिल से जुड़े दो सूत्रों ने कहा कि IRGC की दो अलग-अलग रिपोर्ट्स में यह आंकड़ा 33 हजार और 36,500 से ज्यादा बताया गया है।
ये भी पढ़ें: अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की ईरान को धरती से मिटाने की धमकी

