होम = News Top = ईरान की मदद के लिए इस भारतीय सांसद ने की दान में सैलरी देने का ऐलान, कहा- भारत को ईरान के साथ होना चाहिए खड़ा

ईरान की मदद के लिए इस भारतीय सांसद ने की दान में सैलरी देने का ऐलान, कहा- भारत को ईरान के साथ होना चाहिए खड़ा

Iran-US War News: जम्मू-कश्मीर के बारामूला से निर्दलीय सांसद अब्दुल राशिद शेख ने लोकसभा में एक मानवीय पहल करते हुए ईरान के उस स्कूल की मदद के लिए अपनी एक महीने की सैलरी दान देने की घोषणा की, जहां हाल ही में 162 छात्राओं की मृत्यु हुई थी। उन्होंने इस संबंध में एक पत्र लिखने की बात भी कही, ताकि पीड़ितों के परिवारों तक सहायता पहुंच सके।

ये भी पढ़ें: मिडल ईस्ट संकट पर PM मोदी ने देशवासियों को किया आगाह, राज्यसभा में बोले- युद्ध लंबा चला तो दुष्परिणाम तय

सांसद शेख ने अपने संबोधन में क्या कहा?

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से निर्दलीय सांसद अब्दुल राशिद शेख ने कहा कि ईरान के स्कूल में हुई दुखद घटना ने सभी को झकझोर दिया है, और उन्होंने इसे अपनी जिम्मेदारी मानते हुए आर्थिक मदद देने का संकल्प जताया। उन्होंने संसद में सरकार से अपील की कि भारत को ईरान के साथ खड़ा होना चाहिए। साथ ही उन्होंने बताया कि कश्मीर के लोग पहले ही ईरान के जरूरतमंदों की मदद के लिए लाखों रुपये दान कर चुके हैं। रशीद ने यह भी कहा कि उनकी संवेदनाएं इजरायल के आम नागरिकों के प्रति भी हैं, जो अपनी सरकार की नीतियों से प्रभावित होते हैं।

जम्मू-कश्मीर को राज्य का दर्जा बहाल करने की मांग की

जम्मू-कश्मीर के बारामूला से निर्दलीय सांसद अब्दुल राशिद शेख ने जम्मू-कश्मीर का राज्य का दर्जा बहाल करने की भी बात उठाई और हाल ही में पेश किए गए दो रोडमैप पर चर्चा की। उन्होंने कॉर्पोरेट कानून संशोधन बिल का उल्लेख करते हुए कहा कि आर्थिक अपराध करने वाले बड़े लोग पैसे के बल पर जेल से बच सकते हैं, जबकि सच्ची बात बोलने वाले लोग यूएपीए जैसे कानूनों के तहत लंबे समय तक फंसे रहते हैं। उन्होंने देश के मुख्य न्यायाधीश की उस टिप्पणी का भी स्वागत किया, जिसमें यूएपीए के दुरुपयोग से लोगों को राहत देने की बात कही गई थी।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के साथ ईरान के नए सुप्रीम लीडर बातचीत के लिए तैयार: रिपोर्ट

बंगाल