होम = News Top = T20 World Cup: ICC हुआ पाकिस्तान पर सख्त, सारी शर्तों को खारिज कर जारी किया फाइनल अल्टीमेटम

T20 World Cup: ICC हुआ पाकिस्तान पर सख्त, सारी शर्तों को खारिज कर जारी किया फाइनल अल्टीमेटम

T20 World Cup News: भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रहे विवाद के बीच ICC ने सोमवार को स्थिति साफ कर दी है। बोर्ड ने कहा कि बांग्लादेश पर कोई कार्रवाई नहीं होगी, लेकिन पाकिस्तान की मांगें भी स्वीकार नहीं की जाएंगी।

ICC ने पाकिस्तान की शर्तों पर दी प्रतिक्रिया

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मैच को लेकर चल रहे विवाद पर आईसीसी ने कहा कि इस पूरे मामले में बांग्लादेश के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की जाएगी और उसे आईसीसी के रेवेन्यू से उसका तय हिस्सा मिलता रहेगा। साथ ही, पाकिस्तान की ओर से रखी गई शर्तों पर भी आईसीसी ने सख्त रुख अपनाया है और नियमों के अनुसार ही आगे बढ़ने की बात कही है।

बांग्लादेश को मिल सकती है बड़े टूर्नमेंट की मेजबानी

आईसीसी मीटिंग के बाद अब बांग्लादेश को अगले चक्र में किसी बड़े टूर्नामेंट की मेजबानी देने पर विचार कर रहा है। सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश को अंडर-19 वर्ल्ड कप जैसे किसी आईसीसी इवेंट की मेजबानी सौंपी जा सकती है, ताकि पिछले नुकसान की आंशिक भरपाई हो सके। गौरतलब है, पिछले साल बांग्लादेश महिला टी20 वर्ल्ड कप की मेजबानी नहीं कर सका था। देश में हुए दंगों और अस्थिर हालात के कारण टूर्नामेंट को वहां से हटाकर दुबई में आयोजित करना पड़ा था।

क्या है आईसीसी की पाक को अल्टीमेटम

लाहौर में हुई लंबी बैठक के बाद भी पाकिस्तान 15 फरवरी को भारत के खिलाफ होने वाले मैच पर तुरंत फैसला नहीं ले सका। पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड के अध्यक्ष मोहसिन नक़वी ने कहा कि वह इस मामले में पहले प्रधानमंत्री शहबाज़ शरीफ से सलाह-मशविरा करेंगे, उसके बाद ही अंतिम निर्णय लिया जाएगा।

ये भी पढ़ें: T20 World Cup: भारत के साथ मैच से पहले PCB ने रखीं 3 डिमांड, जानिए किस डिमांड पर भारत नहीं होगा राज़ी

Tags :