होम = News Top = Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा स्थगित, राहुल गांधी की टिप्पणी से हुआ हंगामा

Budget Session: राष्ट्रपति के अभिभाषण पर चर्चा के दौरान लोकसभा स्थगित, राहुल गांधी की टिप्पणी से हुआ हंगामा

Budget Session: संसद का बजट सत्र 28 जनवरी से जारी है। इसी क्रम में रविवार, 1 फरवरी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2026-27 का आम बजट लोकसभा में पेश किया। बजट भाषण के दौरान सरकार ने अर्थव्यवस्था, इंफ्रास्ट्रक्चर और सामाजिक क्षेत्रों को लेकर कई अहम घोषणाएं कीं।

बजट पेश होने के बाद अब संसद के दोनों सदनों में राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा शुरू हो चुकी है। इस चर्चा के लिए सदन में कुल 18 घंटे का समय निर्धारित किया गया है। हालांकि, लोकसभा की कार्यवाही के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक बयान को लेकर तीखी नोकझोंक देखने को मिली, जिसके चलते सदन में हंगामा हुआ और कार्यवाही को स्थगित करना पड़ा।

अमित शाह और राजनाथ सिंह ने राहुल के बयान को किया खारिज

इस पर गृह मंत्री अमित शाह और रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आरोपों को खारिज करते हुए प्रतिक्रिया दी। रक्षा मंत्री राजनाथ ने राहुल गांधी को चुनौती दी और कहा कि आप बताएं कि आखिर यह पुस्तक प्रकाशित हुई भी है या नहीं। उन्होंने कहा कि ऐसी किसी पुस्तक के आधार पर यहां बात नहीं की जा सकती, जो प्रकाशित ही नहीं हुई है। मैं राहुल गांधी को चुनौती देता हूं कि यह पुस्तक पब्लिश हुई थी या नहीं। इस दौरान अमित शाह ने भी राहुल गांधी के बयान पर आपत्ति जताई।

राहुल के समर्थन में खड़े हुए अखिलेश यादव

समाजवादी पार्टी के सांसद अखिलेश यादव ने खड़े होकर राहुल के समर्थन में बयान दिया। उन्होंने लोकसभा स्पीकर से गुजारिश की है कि वह राहुल को किताब पर बोलने दें। चीन का मुद्दा संवेदनशील है।

ये भी पढ़ें: बलूचिस्तान में हमलों से बौखलाया पाकिस्तान, सैन्य कार्रवाई में 150 से ज्यादा बलूच ढेर; इंटरनेट बंद