होम = News Top = पाकिस्तान की संसद को राष्ट्रपति ज़रदारी ने किया संबोधन, कहा- भारत ‘एक और युद्ध’ की कर रहा है तैयारी

पाकिस्तान की संसद को राष्ट्रपति ज़रदारी ने किया संबोधन, कहा- भारत ‘एक और युद्ध’ की कर रहा है तैयारी

Pak President Asif Ali Zardari Statement: पाकिस्तान के राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी का संसद के संयुक्त सत्र को संबोधन करना चर्चा का विषय बन गया है। राष्ट्रपति जरदारी ने अपने संबोधन में एक ओर भारत के साथ बातचीत की वकालत की, तो दूसरी ओर परोक्ष रूप से संभावित टकराव की चेतावनी भी दे डाली। गौरतलब है, भारत ने पाकिस्तान के खिलाफ पहलगाम हमले के बाद सिंदूर ऑपरेशन चलाया था। इस ऑपरेशन में पाकिस्तान में कई आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया

ज़रदारी ने कहा- ‘भारत कर रहा एक और युद्ध की तैयारी’

राष्ट्रपति आसिफ अली ज़रदारी ने कहा, “भारत पाकिस्तान पर एक और हमले की तैयारी कर रहा है।’ उन्होंने आगे कहा, “एक आजीवन क्षेत्रीय शांति समर्थक के रूप में मैं इसकी सिफारिश नहीं करूंगा।’ हालांकि, इसके तुरंत बाद उनका लहजा सख्त हो गया। उन्होंने जोड़ा कि पाकिस्तान एक जिम्मेदार परमाणु शक्ति है और अपनी जिम्मेदारियों को समझता है, लेकिन जरूरत पड़ने पर अपनी रक्षा करना भी जानता है।

खामेनेई की मौत पर ज़रदारी ने दुख व्यक्त किया

राष्ट्रपति आसिफ अली जरदारी ने मध्य-पूर्व में जारी लड़ाई की निंदा की और ईरान के सर्वोच्च नेता आयतुल्लाह अली खामेनेई की हत्या पर शोक व्यक्त किया। उन्होंने खाड़ी देशों यूएई, बहरीन, जॉर्डन, कुवैत, कतर और सऊदी अरब पर हुए हमलों की भी आलोचना की।

ज़रदारी ने सिंधु जल संधि पर क्या कहा?

बीते साल भारत ने पाकिस्तान के साथ तनाव के बाद सिंधु जल संधि को स्थगित कर दिया था। इस पर भी संसद में राष्ट्रपति ने अपनी बात रखी। ज़रदारी ने कहा कि यह सीधे तौर पर ‘जल-आतंकवाद’ है। उन्होंने आरोप लगाया कि भारत राजनीतिक दबाव बनाने के लिए पानी के बहाव को हथियार की तरह इस्तेमाल कर रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि पाकिस्तान जम्मू-कश्मीर के लोगों को अपना राजनीतिक और नैतिक समर्थन देना जारी रखेगा। उनके अनुसार, जब तक कश्मीरियों को आजादी नहीं मिल जाती।

ये भी पढ़ें: गोल्डन जुबली F-16 क्यों हो रहा है क्रैश? जानिए कितने देशों की एयर फोर्स में तैनात है यह अमेरिकी फाइटर जेट और भारत के पास क्या है इसका जवाब

बंगाल