Akshay Kumar Car Accident: सोमवार की शाम को मुंबई की एक सड़क पर अक्षय कुमार के काफिले की एक एसयूवी कार सड़क हादसे का शिकार हो गई। इस एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। बताया जा रहा है कि यह घटना उस वक्त हुई जब उनकी पत्नी ट्विंकल खन्ना एयरपोर्ट से अपने जुहू वाले घर जा रहे थे। अक्षय कुमार अपने काफिले के साथ जा रहे थे, तभी उनकी एस्कॉर्ट गाड़ी को पीछे से एक वाहन ने टक्कर मार दी। बताया जा रहा है कि उस वाहन को पीछे से आ रही एक कार ने टक्कर मारी थी, जिसके चलते ऑटो बेकाबू होकर आगे की ओर जा घुसा और सीधे अक्षय कुमार की एस्कॉर्ट गाड़ी से टकरा गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि वाहन का आगे का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया और अक्षय की एस्कॉर्ट कार भी झटके से ऊपर उठ गई।
हादसे में कार ड्राइवर घायल
ड्राइवर को फिलहाल पास के ही अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। तो वहीं अक्षय की सिक्योरिटी वाली गाड़ी में भी गाड़ी पलटने की वजह से सिक्योरिटी फंस गई, जिसे निकालने के लिए भी जद्दोजहद की जा रही है। वहीं मौके पर मौजूद भीड़ ने भी सिक्योरिटी को निकालने में पूरी मदद की, जिसका वीडियो भी सामने आया है। मौके पर पुलिस पहुंच चुकी है और मामले की जांच- पड़ताल कर रही है।
पुलिस ने हादसे में मर्सिडीज के चालक को पकड़ा
पुलिस ने इस हादसे में शामिल मर्सिडीज के एक चालक को भी पकड़ा है। दरअसल, अक्षय कुमार की इनोवा कार और एक मर्सिडीज चल रही थीं। तभी मर्सिडीज ने इनोवा को टक्कर मार दी और इनोवा आगे जाकर ऑटो से टकरा गई। हादसे में ऑटो क्षतिग्रस्त हो गया है।
ये भी पढ़ें: पहाड़ों में बर्फबारी के बीच Delhi-NCR में बढ़ी ठंड, AQI 606 होने से जहरीली हुई हवा

