होम = News Top = अजित पवार प्लेन हादसा: क्या क्रैश हुए इस प्राइवेट जेट में Black Box था? जानें हर प्लेन में क्यों नहीं होता है यह बॉक्स

अजित पवार प्लेन हादसा: क्या क्रैश हुए इस प्राइवेट जेट में Black Box था? जानें हर प्लेन में क्यों नहीं होता है यह बॉक्स

by | Jan 28, 2026 | News Top, देश

Ajit Pawar Death News: महाराष्ट्र के बारामती में डिप्टी सीएम अजित पवार की एक दुखद प्लेन क्रैश में मौत हो गई। एएआईबी की टीम ने हादसे की जांच शुरू कर दी है। ऐसे में हादसे के कारणों तक पहुंचने के लिए यह जानना जरूरी है कि क्या अजीत पवार के प्लेन में ब्लैक बॉक्स था या नहीं।

लियरजेट 45 में ब्लैक बॉक्स था?

हादसे में शामिल यह प्लेन एक लियरजेट 45 था। इसमें ब्लैक बॉक्स लगा हुआ था। इसमें फ्लाइट डेटा रिकॉर्डर और कॉकपिट वॉयस रिकॉर्डर दोनों थे। ऐसा बताया जा रहा है की जांच टीम ने दुर्घटना स्थल से ब्लैक बॉक्स को बरामद कर लिया है। यह डिवाइस स्पीड, ऊंचाई, इंजन, परफॉर्मेंस और कंट्रोल इनपुट जैसी जरूरी तकनीकी डेटा के साथ क्रैश से ठीक पहले के आखिरी पलों में कॉकपिट की बातचीत की रिकॉर्डिंग भी देगा। इन डिटेल से यह पता लगेगा की दुर्घटना तकनीकी खराबी, मौसम की स्थिति या फिर मानवीय गलती में से किस वजह से हुई है।

ब्लैक बॉक्स में क्या होता है

इसका नाम ब्लैक बॉक्स है लेकिन रंग से चमकीला नारंगी होता है। इसलिए कि इसे मलबे या फिर मुश्किल इलाकों में आसानी से ढूंढा जा सके। आधिकारिक तौर पर इसे फ्लाइट रिकॉर्डर कहा जाता है। टाइटेनियम या फिर कठोर स्टील जैसी मजबूत सामग्री से बना यह ब्लैक बॉक्स 1100 डिग्री सेल्सियस तक के तापमान और भारी प्रभाव बलों को झेल सकता है। इसे आमतौर पर विमान की पूंछ के पास लगाया जाता है। ऐसा इसलिए क्योंकि इस हिस्से के क्रैश होने के दौरान बरकरार रहने की संभावना ज्यादा होती है।

महंगा होने के चलते सभी प्राइवेट प्लेन में नहीं होता ब्लैक बॉक्स

हर प्राइवेट प्लेन में ब्लैक बॉक्स होना जरूरी नहीं है। काफी छोटे विमान जिनमें एक से चार सीट होती है उन्हें जगह और वजन की गंभीर समस्या का सामना करना पड़ता है। परफॉर्मेंस या फिर सेफ्टी पर असर डाले बिना एक भारी और क्रैश रेजिस्टेंट रिकॉर्डर लगाना मुमकिन नहीं होता। इसी के साथ एक स्टैंडर्ड ब्लैक बॉक्स सिस्टम उसके सर्टिफिकेशन और मेंटेनेंस के साथ 60,000 डॉलर से भी ज्यादा का हो सकता है। छोटे प्राइवेट विमान के लिए यह प्लेन की कुल कीमत का एक बड़ा हिस्सा हो सकता है। भारत में डीजीसीए मुख्य रूप से कमर्शियल विमान और बड़े कॉर्पोरेट जेट के लिए ब्लैक बॉक्स को जरूरी बताता है।

ये भी पढ़ें: अजित पवार के प्लेन क्रैश से पहले क्या कैप्टन ने की थी MAYDAY कॉल? AAIB कर रहा है इस हादसे की जांच