Ishan Kishan to marry Jaipur model soon: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ धुआंधार पारी खेलने के बाद भारतीय ओपनर ईशान किशन की गर्लफ्रेंड अदिति हुंडिया चर्चा में आ गईं। दरअसल, क्रिकेटर ईशान के दादा ने हाल ही में उनकी गर्लफ्रेंड को लेकर खुलासा किया और बताया कि परिवार को उनकी शादी से कोई दिक्कत नहीं है।
कौन हैं अदिति हुंडिया?
29 साल की अदिति हुंडिया जयपुर की रहने वाली हैं। वो 2017 में फेमिना मिस इंडिया कंपटीशन की फाइनलिस्ट रह चुकी हैं। फिर उन्होंने मिस डीवा 2018 का ताज अपने सिर पहना। अदिति हुंडिया ने कम उम्र से ही मॉडलिंग शुरू कर दी थी। उनका अपना ‘लेबल अदिति हुंडिया’ नाम का एक फैशन ब्रांड भी है। उनके पिता जयपुर के एक जाने-माने कारोबारी हैं जबकि उनकी मां सोशल वर्कर हैं।
सोशल मीडिया काफी पॉपुलर हैं अदिति
अदिति हुंडिया सोशल मीडिया पर भी काफी पॉपुलर हैं और उनके 270,000 से ज्यादा फॉलोअर्स हैं। 2019 में IPL के दौरान ईशान किशन और अदिति हुंडिया के डेटिंग रूमर्स आग की तरह वायरल होने लगे थे। अदिति हुंडिया को अक्सर अपने बॉयफ्रेंड ईशान किशन को मैच के दौरान चीयर करते देखा जाता रहा है। उन्हें कई बार साथ में स्पॉट भी किया जा चुका है। सोशल मीडिया पोस्ट भी उनके रिलेशनशिप की गवाही देते हैं।
जानिए अदिति कितनी अमीर हैं?
अदिति की नेट वर्थ करीब 16–25 करोड़ रुपये बताई जाती है। उनकी कमाई मॉडलिंग, फैशन ब्रांड और एड्स के जरिए होती है। दूसरी ओर, ईशान किशन की नेट वर्थ कथित तौर पर 63 करोड़ रुपये है।
ये भी पढ़ें: IND vs PAK: भारत की धमाकेदार जीत, पाकिस्तान को 61 रन से हराकर रचा इतिहास

