UP Weather Today: श्रीनगर, शिमला, मनाली समेत अन्य पहाड़ी इलाकों पर बर्फबारी होने का असर अब उत्तर प्रदेश के मैदानी इलाकों पर भी दिख रहा है। बर्फीली हवाएं चलने की वजह से यूपी में ठंड बढ़ गई हैं। वहीं बारिश के बाद अब प्रदेश में कोहरे का अटैक भी बढ़ गया है। मौसम विभाग ने आज 22 जिलों में बेहद घना छाए रहने का ऑरेंज का अलर्ट जारी है। हालांकि एक फरवरी से प्रदेश में नया पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव हो रहा है जिसके बार फिर बारिश हो सकती है।
22 जिलों में घने कोहरे की चेतावनी
यूपी में आज सहारनपुर, शामली, मेरठ, बागपत, मुजफ्फरनगर, बिजनौर, मुरादाबाद, सँभल, रामपुर, बदायूं, बरेली, पीलीभीत, शाहजहांपुर, लखीमपुर खीरी, सीतापुर, बहराइच, श्रावस्ती, बलरामपुर, सिद्धार्थनगर, महाराजगंज और कुशीनगर में अत्यधिक घना कोहरा छाया रहने का ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है. इन जिलों में जीरो मीटर विजिबिलिटी की चेतावनी दी गई हैं।
नोएडा समेत कई जिलों में येलो अलर्ट
इसके अलावा नोएडा, गाजियाबाद, हापुड़, अलीगढ़, मथुरा, हाथरस, आगरा, बुलंदशहर, फिरोजाबाद, एटा, कासगंज, मैनपुरी, फर्रुखाबाद, इटावा, कन्नौज, औरैया, हरदोई, कानपुर झांसी, ललितपुर, महोबा, हमीरपुर बांदा, फतेहपुर, चित्रकूट, रायबरेली, उन्नाव, लखनऊ, बाराबंकी, गोंडा, प्रतापगढ़, कौशांबी, प्रयागराज, मीरजापुर, जौनपुर, वाराणसी, सोनभद्र, चंदौली, बस्ती, गोरखपुर, संत कबीर नगर और देवरिया में मध्यम से घने कोहरे का यलो अलर्ट दिया गया है।
ये भी पढ़ें: कोलंबिया वेनेजुएला बॉर्डर पर भीषण विमान हादसा, सांसद समेत 15 लोगों की दर्दनाक मौत

