होम = News Latest = ईरान के समुद्र में सेना उतारने के ऐलान पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अमेरिका ऐसे खतरनाक खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा

ईरान के समुद्र में सेना उतारने के ऐलान पर ट्रंप ने दी प्रतिक्रिया, कहा- अमेरिका ऐसे खतरनाक खेल को बर्दाश्त नहीं करेगा

Trump-Iran News: अमेरिका की घेराबंदी के बीच ईरान ने भी समुद्र में सेना उतारने का ऐलान कर दिया है। दरअसल, ईरान ने स्ट्रेट ऑफ होर्मुज में 2 दिवसीय नौसैनिक अभ्यास की घोषणा की है, जिसके बारे में पता लगने पर अमेरिका ने कहा है कि संभलकर किसी तरह का खतरनाक खेल अमेरिका बर्दाश्त नहीं करेगा। बता दें कि ईरान की इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कोर (IRGC) को यूरोपीय यूनियन में आतंकी संगठन घोषित किया। इसके एक दिन IRGC खाड़ी में 2 दिन की लाइव फायर नेवी ड्रिल आयोजित करेगा।

ट्रंप ने ईरान को दिया था न्यूक्लियर डील का सुझाव

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले ईरान को न्यूक्लियर डील का सुझाव दिया था। ट्रंप ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा था कि ईरान अपने न्यूक्लियर और मिसाइल संपत्तियों को बचाने के लिए डील करने की कोशिश करेगा। ट्रंप ने चेतावनी दी है कि हम ईरान की ओर जहाजों का एक बड़ा बेड़ा (Armada) भेज रहे हैं। अगर समझौता होता है, तो अच्छा है। अगर नहीं, तो देखेंगे कि आगे क्या होता है।

कहां तैनात है अर्माडा

अमेरिकी प्रशासन के मुताबिक अर्माडा ईरान के बगल में खाड़ी में तैनात किया गया है। अर्माडा अमेरिका के हथियारों का बड़ा जखीरा है। ट्रंप ने ‘ट्रुथ सोशल’ पर घोषणा की कि अगर ईरान ने अपने परमाणु कार्यक्रम को फिर से शुरू किया या प्रदर्शनकारियों के खिलाफ हिंसा जारी रखी, तो उसे पिछले साल जून में हुए ‘ऑपरेशन मिडनाइट हैमर’ से भी कहीं अधिक भीषण हमलों का सामना करना पड़ेगा। 

नहीं झुकेगा ईरान: विदेश मंत्री अरागची

ईरान ने अमेरिका के दबाव में झुकने से साफ इनकार कर दिया है। तुर्की की यात्रा पर गए ईरान के विदेश मंत्री अब्बास अरागची ने स्पष्ट किया कि ईरान की रक्षा और मिसाइल क्षमताएं कभी भी बातचीत की मेज पर नहीं होंगी। अरागची ने कहा कि तेहरान केवल बराबरी, पारस्परिक हित और सम्मान के आधार पर ही बातचीत के लिए तैयार है।

ये भी पढ़ें: टैरिफ के बीच ट्रंप का भारत को ऑफर, वेनेजुएला से दोबारा शुरू हो सकता है तेल का आयात

Tags : Iran trump