होम = News Latest = तमिलनाडु के राज्यपाल ने सरकार का अभिभाषण पढ़ने से किया इनकार, राजभवन ने कहा- माइक्रोफोन बार-बार बंद किया गया

तमिलनाडु के राज्यपाल ने सरकार का अभिभाषण पढ़ने से किया इनकार, राजभवन ने कहा- माइक्रोफोन बार-बार बंद किया गया

by | Jan 20, 2026 | News Latest, देश

Tamil Nadu Governor News: तमिलनाडु के राज्यपाल आर एन रवि ने मंगलवार को विधानसभा में डीएमके सरकार की ओर से तैयार किए गए अभिभाषण को पढ़ने से इनकार कर दिया और वह अपना अभिभाषण दिए बिना ही विधानसभा से बाहर चले गए। हालांकि, इस पर राजभवन ने स्पष्टीकरण जारी कर बताया कि विधानसभा में उनका माइक्रोफोन बार-बार बंद किया जा रहा था।

राज्यपाल ने राष्ट्रीय गान को सम्मान नहीं दिया जा रहा

राज्यपाल आर एन रवि ने कहा, “मुझे बहुत दुख है कि राष्ट्रीय गान को सम्मान नहीं दिया जा रहा है। ये दुर्भाग्य है कि संबोधन में बाधा पड़ी है। मैं अपनी जिम्मेदारियों से भलीभांति अवगत हूं। मगर, राष्ट्रीय गान को पूरा सम्मान मिलना चाहिए।

राजभवन ने 13 बिंदु बताए अभिभाषण ना पढ़ने के

234 सदस्यीय विधानसभा में राज्यपाल के अभिभाण नहीं पढ़े जाने पर राजभवन ने स्पष्टीकरण जारी किया है। राजभवन ने बताया कि अभिभाषण नहीं पढ़े जाने के लिए 13 बिंदुओं में कारण स्पष्ट किया गया। जारी बयान में कहा गया है कि इस भाषण में कई अप्रमाणित दावे और भ्रामक बातें थीं जिसमें लोगों से जुड़े कई अहम मुद्दों को पूरी तरह नज़रअंदाज़ किया गया था। बयान में यह भी कहा गया है कि तमिलनाडु सरकार द्वारा राज्य में 12 लाख करोड़ रुपये से ज़्यादा का निवेश आया है, जबकि यह सच्चाई दूर है।

अभिभाषण में दलित अत्याचार को नजरअंदाज किया गया था

राजभवन का कहना है कि राज्यपाल को जो अभिभाषण दिया गया था उसमें दलित अत्याचार और दलित महिलाओं के ख़िलाफ़ यौन हिंसा के मुद्दे को नजरअंदाज किया गया था, जबकि राज्य में ऐसे मामलों में तेजी बढ़ोतरी हुई है। नज़रअंदाज़ कर दिया गया है।

ये भी पढ़ें: 13 हजार करोड़ के अंतरराष्ट्रीय ड्रग रैकेट का भंडाफोड़, सिक्किम से आरोपी गिरफ्तार