होम = News Latest = T20 World Cup 2026: हार के बाद गौतम गंभीर समेत सपोर्ट स्टाफ के साथ कप्तान सूर्यकुमार की हुई बहस! वीडियो आया सामने

T20 World Cup 2026: हार के बाद गौतम गंभीर समेत सपोर्ट स्टाफ के साथ कप्तान सूर्यकुमार की हुई बहस! वीडियो आया सामने

by | Feb 23, 2026 | News Latest

India loss against South Africa: टी 20 वर्ल्ड कप के सुपर 8 मैच में रविवार को साउथ अफ्रीका के हाथों भारत को करारी हार मिली। मैच के दौरान ज्यादातर भारतीय बल्लेबाजों के आउट होने के बाद कई फैंस स्टेडियम से निकलते नज़र आए। इस बीच कप्तान सूर्य कुमार यादव और हेड कोच गौतम गंभीर व सपोर्ट स्टाफ के साथ डग आउट में चर्चा के दौरान का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

वीडियो में कप्तान सूर्यकुमार का ऐसा दिखा हाव-भाव

कप्तान सूर्यकुमार ने सभी से बात की और हार को लेकर अपनी राय दी। वीडियो से प्रतीत हो रहा है कि सूर्यकुमार सपोर्ट स्टाफ के साथ बहस कर रहे हैं। गौतम गंभीर कप्तान सूर्या की बात को गौर से सुन भी रहे हैं। ऐसा लग रहा है कि मैच से पहले जो रणनीति सपोर्ट स्टाफ के साथ बनाई गई थी, उसको लेकर सूर्यकुमार नाराज दिख रहे हैं और स्टाफ के साथ अपनी बात रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें: अहमदाबाद में फिर टूटा दिल, टी20 विश्वकप के सुपर 8 मुकाबले में टीम इंडिया की शर्मनाक हार

बंगाल