T20 World Cup 2026: आज यानी 7 फरवरी (शनिवार) से ICC मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आगाज होने जा रहा है। इस दिन कुल तीन मुकाबले खेले जाएंगे, जिनमें से दो मुकाबले भारत में और एक मैच श्रीलंका में होगा। टी20 वर्ल्ड कप के पहले दिन का मुख्य आकर्षण पाकिस्तान की टीम का प्रदर्शन होगा। आइए जानते हैं कि कौन सी टीम किसके खिलाफ कहां और कब खेल रही है।
- पाकिस्तान vs नीदरलैंड – पहला मैच
टी20 वर्ल्ड कप का पहला मैच पाकिस्तान और नीदरलैंड के बीच श्रीलंका के कोलंबो स्थित सिंहली स्पोर्ट्स क्लब में दोपहर 11 बजे से खेला जाएगा। पाकिस्तान की कप्तानी सलमान अली आगा करेंगे, जबकि नीदरलैंड की कमान स्कॉट एडवर्ड्स के हाथ में होगी।
पाकिस्तान का स्क्वॉड: फखर जमान, सैम अयूब, बाबर आजम, सलमान आगा (कप्तान), ख्वाजा नफे (विकेटकीपर), शादाब खान, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, नसीम शाह, अबरार अहमद, साहिबजादा फरहान, उस्मान खान, सलमान मिर्जा, उस्मान तारिक।
नीदरलैंड का स्क्वॉड: माइकल लेविट, मैक्स ओ’डॉड, बास डी लीडे, जैक लायन कैशेट, कॉलिन एकरमैन, स्कॉट एडवर्ड्स (कप्तान/विकेटकीपर), नोआ क्रोस, रोएलोफ वैन डेर मर्व, लोगान वैन बीक, आर्यन दत्त, काइल क्लेन, पॉल वैन मीकेरेन, टिम वैन डेर गुगटेन, साकिब ज़ुल्फ़िकार, फ्रेड क्लासेन।
- वेस्टइंडीज vs स्कॉटलैंड – दूसरा मैच
दूसरा मुकाबला वेस्टइंडीज और स्कॉटलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में दोपहर 3 बजे से खेला जाएगा। यह टी20 वर्ल्ड कप का भारत में पहला मैच होगा। वेस्टइंडीज की कप्तानी शाई होप करेंगे, जबकि स्कॉटलैंड की टीम की कमान रिची बेरिंगटन संभालेंगे।
वेस्टइंडीज का स्क्वॉड: ब्रैंडन किंग, शाई होप (विकेटकीपर), जॉनसन चार्ल्स, रोस्टन चेज, रोवमैन पॉवेल, शेरफेन रदरफोर्ड, क्वेंटिन सैम्पसन, जेसन होल्डर, अकील होसेन, मैथ्यू फोर्ड, शमर जोसेफ, शिमरॉन हेटमायर, गुडाकेश मोटी, रोमारियो शेफर्ड, जेडन सील्स।
स्कॉटलैंड का स्क्वॉड: माइकल जोन्स, मार्क वॉट, ब्रैंडन मैकमुलेन, रिची बेरिंगटन (कप्तान), टॉम ब्रूस, मैथ्यू क्रॉस (विकेटकीपर), ओलिवर डेविडसन, ब्रैड करी, जैनुल्लाह इहसान, ब्रैड व्हील, सफयान शरीफ, माइकल लीस्क, जॉर्ज मुनसे, फिनले मैक्रीथ, क्रिस ग्रीव्स।
- भारत vs यूएसए – तीसरा मैच
तीसरा मुकाबला भारत और अमेरिका के बीच मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में शाम 7 बजे से खेला जाएगा। भारतीय टीम की कप्तानी सूर्यकुमार यादव करेंगे, जबकि यूएसए की टीम की कमान मोनंक पटेल के हाथ में होगी।
भारत का स्क्वॉड: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, ईशान किशन, हार्दिक पांड्या, अर्शदीप सिंह, जसप्रीत बुमराह, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, कुलदीप यादव, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, रिंकू सिंह।
यूएसए का स्क्वॉड: मोनंक पटेल (कप्तान), जेसी सिंह, एंड्रीज गौस, शेहान जयसूर्या, मिलिंद कुमार, शायन जहांगीर, सैतेजा मुक्कामाला, संजय कृष्णमूर्ति, हरमीत सिंह, नोस्तुश केंजीगे, शैडली वैन शल्कविक, सौरभ नेत्रवलकर, अली खान, मोहम्मद मोहसिन, शुभम रंजने।
लाइव प्रसारण
टी20 वर्ल्ड कप 2026 के इन सभी तीनों मैचों को फैंस स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क पर लाइव देख सकते हैं, वहीं जियो हॉटस्टार पर भी मैच की लाइव स्ट्रीमिंग उपलब्ध होगी।
ये भी पढ़ें: India-US Trade Deal: भारत-अमेरिका व्यापार रिश्तों में बड़ी राहत, भारतीय उत्पादों पर 25% अतिरिक्त टैरिफ हटाया गया

