Opposition to disrupt PM Modi’s speech: लोकसभा में बुधवार शाम 5 बजे से पीएम नरेंद्र मोदी का भाषण होना था लेकिन विपक्ष के हंगामे के चलते उनका भाषण टल गया है। रिपोर्ट है कि पीएम मोदी लोकसभा में पहुंच भी चुके थे, सदन में हंगामा जारी रहने के चलते लोकसभा की कार्यवाही को गुरुवार सुबह 11 बजे तक के लिए स्थगित कर दिया गया है। गौरतलब है, बुधवार सुबह भारत- US ट्रेड डील पर केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल ने सरकार का पक्ष रखना शुरू किया था, तो विपक्षी सांसदों ने हंगामा शुरू कर दिया था। पीयूष गोयल ने इस दौरान कहा कि भारत और अमेरिका के बीच हुई ट्रेड डील पर कहा कि इसमें किसानों के हितों को सुरक्षित रक्षा गया है। इससे पहले राहुल गांधी आज फिर संसद में पूर्व आर्मी चीफ नरवणे की वो किताब लेकर पहुंचे, जिस पर पिछले 2 दिनों से लोकसभा में हंगामा हो रहा है। संसद के बजट सत्र का आज छठा दिन है और अबतक काफी हंगामा देखने को मिला है।
मनोज तिवारी का दावा- विपक्ष की महिला सांसदों ने PM सीट को घेरा
बीजेपी सांसद मनोज तिवारी ने लोकसभा की कार्यवाही स्थगित होने के बाद आरोप लगाया है कि प्रधानमंत्री जहां बैठते हैं, विपक्ष के लोग वहां तक चढ़ गए थे। उन्होंने कहा कि विपक्ष की महिला सदस्यों ने पीएम की चेयर का घेराव किया और उनकी मंशा प्रधानमंत्री पर हमले की थी।
खड़गे ने राज्यसभा में कहा- बीजेपी महिलाओं को वोटबैंक समझ बैठी है
वहीं, राज्यसभा में विपक्ष के नेता मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि संसदीय लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं और सामाजिक न्याय को कमजोर किया गया। इस सदन में पांच मुद्दे रखूंगा। महिला आरक्षण तत्काल लागू हो। उन्होंने कहा कि बीजेपी महिलाओं को केवल वोटबैंक की तरह इस्तेमाल कर रही है। खडगे ने सरोजिनी नायडू के नेतृत्व का उदाहरण दिया और कहा कि सौ साल में संघ या बीजेपी, किसी ने कभी किसी महिला को नेतृत्व नहीं दिया।
ये भी पढ़ें: Parliament Budget Session: लोकसभा स्पीकर के दफ्तर में भिड़े पक्ष-विपक्ष के सांसद, हुई तीखी बहस

