होम = News Latest = महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, सीएम ममता ने की हादसे को लेकर जांच की मांग

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत पर PM मोदी ने जताया दुख, सीएम ममता ने की हादसे को लेकर जांच की मांग

by | Jan 28, 2026 | News Latest

Ajit Pawar death news: महाराष्ट्र की राजनीति के लिए 28 जनवरी का दिन काला दिन साबित हुआ। एक प्लेन क्रैश में डिप्टी सीएम अजित पवार की मौत हो गई। साथ ही प्लेन में मौजूद अन्य 5 लोगों की भी मौत हो गई। अजित पवार जिला परिषद चुनाव में प्रचार के लिए बारामती रवाना हुए थे। बारामती में अजित पवार की 4 सभाएं होने वाली थीं। लैडिंग के दौरान बड़ा हादसा हो गया।

पीएम मोदी और गृह मंत्री ने जताया शोक

महाराष्ट्र सरकार के मुताबिक, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह दोनों ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस से संपर्क किया। बारामती विमान दुर्घटना के बारे में जानकारी और अपडेट प्राप्त किए।

पश्चिम बंगाल सीएम ममता ने शोक जताते हुए जांच की मांग की

तृणमूल कांग्रेस चीफ और वेस्ट बंगाल सीएम ममता बनर्जी ने एक्स पर पोस्ट करते हुए लिखा- ‘अजित पवार के अचानक निधन से शॉक लगा है. मैं बहुत स्तब्ध हूं. महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री और उनके सहयात्रियों की आज सुबह बारामती में एक भयावह विमान दुर्घटना में मृत्यु हो गई है. इस घटना से मुझे गहरा शोक हुआ है. उनके परिवार, उनके चाचा शरद पवार जी सहित अजित जी के सभी मित्रों और अनुयायियों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं. इस घटना की उचित जांच होनी चाहिए

खबर पर लगातार अपडेट जारी है..,

ये भी पढ़ें:

बंगाल