Hardeep Singh Said No fuel shortage in India: ईरान युद्ध के चलते पाकिस्तान और बांग्लादेश में ऊर्जा संकट गहरा गया है। वहां की सरकारें निपटने के लिए बड़े कदम उठा रही है। इस बीच केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने संसद में एलपीजी को लेकर कई जगहों आपूर्ति बाधित होने पर प्रतिक्रिया दी है। मंत्री हरदीप सिंह ने लोकसभा में कहा कि भारत में कच्चे तेल की आपूर्ति सुरक्षित है और होर्मुज जलडमरूमध्य से 20 प्रतिशत आवाजाही प्रभावित हुई है। उन्होंने लोगों को आश्वासन देते हुए कहा कि गैस सिलेंडर को लेकर घबराने की जरूरत नहीं है।
‘कनाडा, रूस और नॉर्वे से ईंधन ले रहे हैं’
केंद्रीय पेट्रोलियम मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि देश में कच्चे तेल, डीजल-पेट्रोल और गैस सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। उन्होंने बताया कि भारत के पास पर्याप्त भंडार मौजूद है और अलग-अलग मार्गों से ईंधन की सप्लाई लगातार जारी है। पुरी के अनुसार CNG की सप्लाई 100 प्रतिशत जारी है, जबकि कनाडा, नॉर्वे और रूस जैसे देशों से भी ईंधन आयात किया जा रहा है। उन्होंने यह भी कहा कि LPG का उत्पादन 28 प्रतिशत बढ़ाया गया है और हालात पर नजर रखने के लिए तीन मंत्रियों की एक समिति भी बनाई गई है, ताकि किसी भी स्थिति से लंबे समय तक निपटा जा सके।
ग्रामीणों क्षेत्रों LPG सिलेंडर 45 दिन बाद बुकिंग
सरकार ने एलपीजी सिलेंडर की ब्लैक मार्केटिंग को रोकने के लिए बुकिंग नियमों में बदलाव किया है। साथ ही सरकार ने इसके लिएमहत्वपूर्ण कदम उठाने के निर्देश दिए हैं। पेट्रोलियम मंत्री के अनुसार ग्रामीण इलाकों में 45 दिनों के बाद तो शहरी क्षेत्रों में 25 दिनों बाद दूसरे LPG सिलेंडर की बुकिंग होगी।
राहुल गांधी ने संसद में उठाया एपस्टीन का मुद्दा
राहुल गांधी ने कहा, “होर्मुज स्ट्रेट बंद है। देश में LPG को लेकर संकट है। अमेरिका कौन होता है हमें यह बताने वाला कि हम किससे तेल खरीदेंगे, किससे गैस खरीदेंगे। छोटे व्यापारी परेशान हो रहे हैं। यहां एक मंत्री जी बैठे हैं, जिन्होंने कहा था एपस्टीन दोस्त है।” इसके बाद संसद में खूब हंगामा होने लगा।
ये भी पढ़ें: पश्चिम एशिया तनाव के बीच दिल्ली में ईंधन आपूर्ति की निगरानी के लिए उच्चस्तरीय समिति गठित, अमित शाह करेंगे लीड

