LPG cylinder price hiked News: 1 फरवरी यानी रविवार को बजट पेश करने से पहले सरकार ने आम लोगों को झटका दिया है। सरकार ने एलपीजी सिलेंडर के दाम 50 रुपये बढ़ा दिया है। सरकार ने 19 किलोग्राम वाले एलीपीजी सिलेंडर के दाम बढ़ाए हैं। 14 किलोग्राम वाले घरेलू रसोई गैस का दाम नहीं घटाया गया है और न ही बढ़ाया गया है। ये अभी भी अपने पिछली बार बदले गए 8 अप्रैल 2025 के रेट पर ही मिल रहे हैं।
रसोई गैस का दाम महंगा होने के बाद दिल्ली में अब 19 किलोग्राम LPG सिलेंडर की कीमत 1740.50 रुपये हो गई है। इसी तरह कोलकाता में इसकी कीमत 1844.50 रुपये हो गई है। मुंबई में यह अब 1692.00 रुपये में मिलेगा, जबकि पहले 1642.50.50 रुपये में मिल रहा था। चेन्नई में कीमत 1899.50 रुपये हो गई है। सरकार ने कमर्शियल सिलेंडर पर 50 रुपये बढ़ाए हैं। कमर्शियल LPG सिलेंडर का इस्तेमाल होटल, रेस्टोरेंट, ढाबा और कमर्शियल कामों के लिए होता है।
ये भी पढ़ें: बजट से पहले निर्मला सीतारमण का आया ‘साड़ी लुक’, मरून रंग की साड़ी में आईं नज़र

