होम = News Latest = IND vs NZ 2nd T20I: 200+ रन वाले टार्गेट को कम ओवर में चेज़ कर भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

IND vs NZ 2nd T20I: 200+ रन वाले टार्गेट को कम ओवर में चेज़ कर भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

IND vs NZ 2nd T20I: भारतीय क्रिकेट टीम ने सीरीज का दूसरा टी20 मैच जीतकर न्यूजीलैंड के खिलाफ 5 मैच की सीरीज में 2-0 की बढ़त बना ली है। मैच में भारत 7 विकेट से जीत हासिल की है, जिसमें कप्तान सूर्यकुमार यादव ने 37 गेंद में नॉटआउट 82 रन और ईशान किशन ने 32 गेंद में 76 रन का योगदान दिया है। न्यूजीलैंड ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 208 रन बनाए थे। टीम इंडिया ने 15.2 ओवर में 3 विकेट पर 209 रन बनाकर केवल यह मैच ही नहीं जीता बल्कि पाकिस्तान का एक बड़ा रिकॉर्ड भी तोड़ दिया है। यह रिकॉर्ड 200 से ज्यादा रन वाले टारगेट को सबसे ज्यादा गेंद बाकी रहते हुए जीतने का है, जिस पर अब तक पाकिस्तान की टीम घमंड करती थी। अब भारतीय टीम ने यह मुकाबला जीतकर पाकिस्तान के उस घमंड को तोड़ दिया है। इतना ही नहीं भारतीय टीम ने इस जीत के साथ ही अपना सबसे बड़ी टारगेट चेज का भी रिकॉर्ड सुधार दिया है।

200+ रन की जीत में सबसे ज्यादा बची हुई गेंद

28 गेंद पहले भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ रायपुर में मैच जीता है (टारगेट- 209 रन)

24 गेंद पहले 2025 में पाकिस्तान ने न्यूजीलैंड के खिलाफ ऑकलैंड में मैच जीता था (टारगेट- 205 रन)

23 गेंद पहले 2025 में ऑस्ट्रेलिया ने वेस्टइंडीज के खिलाफ बास्सेतेरे में मैच जीता था (टारगेट- 205 रन)

भारत की सबसे बड़ी टी20I टार्गेट

न्यूजीलैंड के खिलाफ 209 रन भारतीय टीम के लिए सबसे बड़ा टारगेट चेज है। भारतीय टीम ने इस मामले में अपना ही रिकॉर्ड बराबर कर लिया है, जो उसने 3 साल पहले ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ बनाया था। इसके साथ ही यह भारत ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपना सबसे बड़ी टारगेट चेज का रिकॉर्ड सुधारा है।

ये भी पढ़ें: शिमला-मनाली की बर्फबारी से कांपी दिल्ली-NCR; तेज ठंडी हवाओं ने बढ़ाई ठिठुरन, यूपी के 15 जिलों में ओलावृष्टि का अलर्ट

बंगाल