IND vs NZ U19 World Cup: शनिवार को अंडर-19 वर्ल्ड कप का जिम्बाब्वे के बुल्वायो स्टेडियम में भारत और न्यूजीलैंड के बीच मैच खेला जाएगा। हालांकि, बारिश के चलते टॉस में देरी हुआ। भारत ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी। भारतीय गेंदबाजों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए न्यूजीलैंड के 3 बल्लेबाज़ों को चलता किया। वहीं, न्यूजीलैंड का स्कोर 22/5 है। बता दें कि टूर्नामेंट में भारत ग्रुप-बी का हिस्सा है और उसने अपने पहले दोनों मैच जीतने के साथ सुपर-सिक्स में जगह बना ली है। भारत अपनी रणनीति के तहत न्यूजीलैंड के खिलाफ मैच जीतकर अपना विजयी अभियान टूर्नामेंट में जारी रखेगा।
ऐसा है दोनों टीमों का स्क्वॉड
भारतीय टीम में आयुष म्हात्रे (कप्तान), वैभव सूर्यवंशी, वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), हरवंश पंगालिया, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, दीपेश देवेंद्रन, उधव मोहन, किशन कुमार सिंह, आरोन जॉर्ज, मोहम्मद एनान शामिल हैं।
न्यूजीलैंड टीम में आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहित रेड्डी, मार्को अल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरण संधू, कैलुम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क, हैरी बर्न्स, ब्रैंडन मात्ज़ोपोलस, हंटर शोर, हैरी वेट, ल्यूक हैरिसन शामिल हैं।
ये भी पढ़ें: IND vs NZ 2nd T20I: 200+ रन वाले टार्गेट को कम ओवर में चेज़ कर भारत ने तोड़ा पाकिस्तान का रिकॉर्ड

