होम = News Latest = IND vs NZ, U19 World Cup 2026: भारत लगातार तीसरी बार जीता, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs NZ, U19 World Cup 2026: भारत लगातार तीसरी बार जीता, न्यूजीलैंड को 7 विकेट से हराया

IND vs NZ, U19 WC: अंडर 19 वर्ल्ड कप में शनिवार को न्यूजीलैंड के खिलाफ भारत ने 7 विकेट से मैच जीत लिया। मैच में भारत की तरफ से कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी ने सबसे ज्यादा रन बनाए। वहीं, आरएस अंबरीश 4 विकेट लेकर मैच में प्लेयर ऑफ द मैच चुने गए। मैच में न्यूजीलैंड ने भारत के सामने 36.2 ओवर में 136 रन का लक्ष्य दिया। जवाब में भारत ने 13 ओवर में 130 रन बनाए लिए। हालांकि, बारिश के चलते डीएलएस नियम के तहत फैसला भारत के पक्ष में आया।

मैच में अंबरीश, म्हात्रे और वैभव रहे हीरो

भारत ने पहले गेंदबाजी करते हुए न्यूजीलैंड को 135 के स्कोर पर समेट दिया। 8 ओवर में 4 विकेट लेकर अंबरीश मैच के हीरो बने। कप्तान आयुष म्हात्रे और वैभव सूर्यवंशी का बल्ला खूब चला। तीसरे क्रम पर बल्लेबाजी करते हुए आयुष म्हात्रे ने 27 गेंद में सर्वाधिक 53 रनो का योगदान दिया। इस दौरान क्रिकेट प्रेमियों को उनके बल्ले से दो चौके और छह छक्के देखने को मिले। वहीं पारी का आगाज करते हुए वैभव सूर्यवंशी 23 गेंद में 173.91 की स्ट्राइक रेट से 40 रन बनाने में कामयाब रहे।

ये था प्लेइंग इलेवन

भारत U19 टीम: वैभव सूर्यवंशी, आयुष म्हात्रे (कप्तान), वेदांत त्रिवेदी, विहान मल्होत्रा, अभिज्ञान कुंडू (विकेटकीपर), आरोन जॉर्ज, कनिष्क चौहान, आरएस अंबरीश, खिलान पटेल, हेनिल पटेल, मोहम्मद एनान।

न्यूजीलैंड U19 टीम: आर्यन मान, ह्यूगो बोग, टॉम जोन्स (कप्तान), स्नेहिथ रेड्डी, मार्को अल्पे (विकेटकीपर), जैकब कॉटर, जसकरन संधू, कैलम सैमसन, फ्लिन मोरे, सेल्विन संजय, मेसन क्लार्क।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की बात माननी पड़ी; वरना मंत्रियों को गोली मार देते: लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट