Naravane book controversy: दिल्ली पुलिस की विशेष टीम ने ‘पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया’ को एक नोटिस जारी किया है। इसमें पूर्व आर्मी चीफ जनरल मनोज मुकुंद नरवणे की अप्रकाशित किताब के सोशल मीडिया पर लीक होने के बारे में स्पष्टीकरण मांगा है। यह नोटिस किताब के स्टेटस और अनऑथराइज्ड एडिशन के कथित गैर-कानूनी सर्कुलेशन को लेकर बढ़ते पब्लिक विवाद के बीच आया है। इसमें पब्लिशर, पूर्व आर्मी चीफ और सीनियर राजनीतिक हस्तियां शामिल हो गई हैं।
ये भी पढ़ें: News Master: नरवणे की किताब में बड़ा राज! खुलते ही Rahul Gandhi पर भड़के Rajnath Singh और Amit Shah!
Penguin पब्लिकेशन से मांगे गए जवाब
पुलिस के मुताबिक, टीम ने नोटिस के जरिए पब्लिशर से फॉर्मली कॉन्टैक्ट किया है। पब्लिकेशन से कई सवाल पूछे गए हैं। साथ ही डिटेल्ड जवाब मांगे गए हैं। एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने कहा, “दिल्ली पुलिस की स्पेशल सेल ने पेंगुइन इंडिया को एक नोटिस जारी किया है। इस नोटिस के जरिए कई सवाल उठाए गए हैं और जवाब मांगे गए हैं।”
राहुल ने कहा- मुझे लगता है नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे
बीते दिन इस मामले में कांग्रेस नेता राहुल गांधी का नया बयान सामने आया था। उन्होंने संसद परिसर में पत्रकारों से कहा कि या तो पेंगुइन इंडिया झूठ बोल रहा है या फिर जनरल नरवणे झूठ बोल रहे हैं। हालांकि, उन्होंने यह संभावना जताई कि पूर्व जनरल नरवणे झूठ नहीं बोलेंगे।
ये भी पढ़ें: नरवणे की अप्रकाशित किताब पर FIR के बाद राहुल गांधी का रिएक्शन, कहा- मुझे नहीं लगता वह झूठ बोलेंगे

