Bihar CM Targets Tejashw: बिहार विधानसभा सत्र के दौरान गुरुवार को सीएम नीतीश कुमार और नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी यादव में जुबानी जंग चली। सदन में विपक्ष के नेता तेजस्वी यादव ने सरकार को जमकर घेरा। अपनी शारीरिक पीड़ा के बावजूद, तेजस्वी यादव ने सदन में खड़े होकर (और बाद में अनुमति लेकर बैठकर) एक के बाद एक के बाद एक कई मुद्दों पर नीतीश सरकार पर जमकर हमला बोला। उन्होंने न केवल विकास के दावों पर सवाल उठाए, बल्कि शायराना अंदाज में सत्ता पक्ष को उनकी ‘हदों’ का अहसास भी कराया। तेजस्वी यादव ने यह भी कहा, “अभी आपका समय है, मेरा भी दौर आएगा।”
नीतीश ने तेजस्वी पर किया सीधा हमला
तेजस्वी के इस हमले पर नीतीश ने खुद मोर्चा संभाला और पर्सनल अटैक करते हुए कहा- तुम्हारा बाप मेरे समय का ही है ना, उसका तो शादी भी बाद में हुआ था। तुमको तो मानबे न करते हैं हम, चलो, बैठो। कितना इधर-उधर करता था। तुमको बनाए थे ना। 6 आदमी को खींचने के लिए कहां से पैसा लाया? पैसा कमाता था, इसीलिए हम छोड़ दिए।
सीएम नीतीश के बयान पर हुई नारेबाज़ी
मुख्यमंत्री नीतीश कुमार के इन बयानों के बाद राजद विधायक सदन में नारेबाजी करने लगे। तेजस्वी यादव ने भी पलटवार करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री अपनी गरिमा खो चुके हैं और व्यक्तिगत हमलों पर उतर आए हैं क्योंकि उनके पास विकास के मुद्दों पर बोलने के लिए कुछ नहीं बचा है।

