होम = News Featured = विंटर स्टॉर्म के चलते अमेरिका में 13000 फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप ने दी 12 राज्यों में इमरजेंसी की मंजूरी

विंटर स्टॉर्म के चलते अमेरिका में 13000 फ्लाइट्स रद्द, ट्रंप ने दी 12 राज्यों में इमरजेंसी की मंजूरी

Winter Storm: अमेरिका में विंटर स्टॉर्म ने पूरे जनजीवन को प्रभावित कर दिया है। देश के ज्यादातर हिस्से में बर्फीला तूफान आने से 13 हजार से ज्यादा उड़ानें रद्द कर दी गई हैं। सड़कें ब्लॉक हो गई हैं और बिजली की सप्लाई रूक गई है। एक रिपोर्ट के मुताबिक, इस तूफान का असर न्यू मैक्सिको से लेकर न्यू इंग्लैंड तक रहने की चेतावनी है। जो करीब 14 करोड़ लोगों को प्रभावित करेगा।

ट्रंप ने दी है इमरजेंसी की मंजूरी

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने 1 दर्जन राज्यों के लिए आपातकाल की घोषणा को लेकर मंजूरी दी है और आगे भी और राज्यों के लिए इसकी घोषणा होने की उम्मीद है। गृह सुरक्षा सचिव क्रिस्टी नोएम ने बताया कि संघीय आपातकालीन प्रबंधन एजेंसी ने कई राज्यों में आवश्यक सामग्री, कर्मचारी और खोज एवं बचाव दल तैनात कर दिए हैं। नोएम ने कहा कि हम बस यही अपील करते हैं कि सभी लोग समझदारी दिखाएं और अगर संभव हो तो घर पर ही रहें।

बिजली लाइन टूटने से सप्लाई बंद

बर्फीले तूफान से टेक्सास और लुइसियाना में बिजली लाइन टूट गई हैं। यहां तक की बर्फ के वजन से कई पेड़ भी टूटे हैं। इससे लोगों को घरों में बिजली सप्लाई ना होने से परेशानी हो रही है।

अगले 48 घंटे को लेकर अलर्ट जारी

जॉर्जिया में अधिकारियों ने चेतावनी देते हुए कहा कि लोग 48 घंटे तक घरों में रहें। राज्य के प्रमुख मौसम विज्ञानी विल लैंक्सटन ने कहा कि यह दशक का सबसे बड़ा आइस स्टॉर्म हो सकता है… बर्फ जैसा नहीं, आइस सबसे खतरनाक होती है। राज्य में हाईवे पर नमक‑पानी (brine) डालने का काम रात भर चलता रहा, लेकिन अधिकारी बोले कि इस दौरान सड़कों को सुरक्षित रखना बहुत मुश्किल होगा।

ये भी पढ़ें: अमेरिका के मिशिगन में बर्फीला तूफान; हाईवे पर चल रहीं 100 से ज्यादा गाड़ियां आपस में टकराई