Tariff reduction: अमेरिका के वित्त मंत्री स्कॉट बेसेंट ने स्विट्जरलैंड के दावोस में एक बड़ा बयान दिया है। बेसेंट ने संकेत दिया है कि भारत पर लगाए गए अतिरिक्त 25% टैरिफ को हटाया जा सकता है। उन्होंने कहा कि अमेरिका द्वारा लगाए गए 25% टैरिफ के कारण भारत ने रूस से तेल खरीदना काफी कम कर दिया है। साथ ही उन्होंने इसे बड़ी सफलता बताया है। पोलिटिको के साथ बातचीत के दौरान बेसेंट ने यह टिप्पणी की है और यह ऐसे समय में सामने आई है, जब भारतीय तेल आयात, अमेरिकी टैरिफ और यूरोपीय संघ की व्यापारिक महत्वाकांक्षाओं से जुड़ी जियो पॉलिटिक्स बेहद नाजुक मोड़ पर पहुंच चुकी है।
रूसी तेल की खरीद में भारी गिरावट: बेसेंट
स्कॉट बेसेंट ने कहा, “हमने रूस से तेल खरीदने पर भारत पर 25 प्रतिशत टैरिफ लगाया और भारत की रिफाइनरियों द्वारा रूसी तेल की खरीद में भारी गिरावट आई है। यह एक सफलता है। टैरिफ अभी भी लागू हैं, लेकिन मुझे लगता है कि इन्हें हटाने का रास्ता है, इसलिए यह एक रोक है और एक बड़ी सफलता है।”
भारत अपनी इंडिया फर्स्ट की नीति पर अडिग
अमेरिकी कांग्रेस में प्रस्तावित विधेयक के बावजूद भारत अपनी इंडिया फर्स्ट की ऊर्जा नीति पर अडिग है और उसने इस बात पर जोर दिया है कि भारत की प्राथमिकता अपने 1.4 अरब नागरिकों के लिए किफायती ऊर्जा सुनिश्चित करना है।
ये भी पढ़ें: रूस-यूक्रेन युद्ध: यूक्रेनी विदेश मंत्री ने रूस के हमले की कड़ी आलोचना की, कहा- पुतिन की जगह कठघरे में

