Florida Airport to be renamed: अमेरिका में फ्लोरिडा के बीच पर बने पाम इंटरनेशनल एयरपोर्ट का नाम राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप जूनियर के नाम पर किया जाएगा। रिपोर्ट के मुताबिक, एयरपोर्ट से जुड़े बिल पर फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस ने हस्ताक्षर कर दिए हैं। इस पर राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के बेटे एरिक ट्रंप ने खुशी जताई है।
एरिक ट्रंप ने कहा- इसके सच होने पर मुझे गर्व है
एरिक ट्रंप ने सोशल मीडिया X पर कहा, “पाम बीच इंटरनेशनल एयरपोर्ट अब आधिकारिक तौर पर.. ‘राष्ट्रपति डोनाल्ड जे. ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ बन गया है! इसे सच करने में छोटी सी भूमिका निभाने पर मुझे गर्व है। फ्लोरिडा हाउस डिस्ट्रिक्ट 94 की स्टेट रिप्रेजेंटेटिव मेग वेनबर्गर, फ्लोरिडा के गवर्नर रॉन डेसेंटिस, फ्लोरिडा के अटॉर्नी जनरल जेम्स उथमेयर और फ्लोरिडा हाउस में भारी बहुमत का बहुत-बहुत धन्यवाद।
1 जुलाई से लागू होगा एयरपोर्ट का नया नाम
एयरपोर्ट का नया नाम ‘प्रेसिडेंट डोनाल्ड जूनियर ट्रंप इंटरनेशनल एयरपोर्ट’ 1 जुलाई से लागू किया जाएगा। हालांकि, FAA ने स्पष्ट किया है कि एयरपोर्ट का नाम बदलना पूरी तरह स्थानीय निर्णय होता है और इसमें उनकी मंजूरी की जरूरत नहीं होती। FAA ने कहा कि उनकी भूमिका केवल प्रशासनिक प्रक्रियाओं तक सीमित रहती है, जैसे नेविगेशनल चार्ट और डेटाबेस को अपडेट करना।

