होम = News Featured = अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पड़ोसी देश क्यूबा पर हुए सख्त, कहा- तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैरिफ

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप पड़ोसी देश क्यूबा पर हुए सख्त, कहा- तेल सप्लाई करने वाले देशों पर लगाएंगे टैरिफ

Trump on Cuba: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने अपने पड़ोसी देश क्यूबा को लेकर सख्त रवैया अपनाया है। ट्रंप वेनेजुएला के बाद क्यूबा में कम्युनिस्ट सरकार को बदलने की नीयत से एक बड़ा एलान किया है। उन्होंने क्यूबा को तेल सप्लाई करने वाले देशों के खिलाफ टैरिफ लगाने की बात कही है।

क्यूबा को तेल देने पर लगेगा टैरिफ

ट्रंप ने ऑर्डर में लिखा, ‘क्यूबा की सरकार ने ऐसे असाधारण कदम उठाए हैं जो यूनाइटेड स्टेट्स को नुकसान पहुंचाते हैं और खतरा पैदा करते हैं।’ इस ऑर्डर में आगे कहा गया, ‘क्यूबा की यह सरकार कई दुश्मन देशों, ट्रांसनेशनल आतंकवादी ग्रुप्स और यूनाइटेड स्टेट्स के खिलाफ बुरे काम करने वालों के साथ मिली हुई है और उन्हें सपोर्ट करती है।’

ट्रंप ने 2019 में क्यूबा को आतंकवादी समर्थित देश घोषित किया था

2019 में राष्ट्रपति बनने पर ट्रंप ने क्यूबा को आतंकवाद समर्थक देश घोषित किया। इसी दौरान क्यूबा में अमेरिकी और कनाडाई दूतावास के कर्मचारियों को अजीब तरह की चोटें आईं, उन्हें जैसे सुनाई देना बंद होने लगा और दिमाग़ी परेशानी शुरू हो गई। इसे बाद में “हवाना सिंड्रोम” नाम दिया गया।

मैक्सिकों अब क्यूबा को नहीं करेगा तेल की सप्लाई

अमेरिकी दबाव के बीच मेक्सिको ने क्यूबा को तेल सप्लाई करना बंद कर दिया है। इस मामले में सफाई देते हुए मेक्सिको की राष्ट्रपति क्लाउडिया शिनबाम ने कहा कि यह कदम ठोस वजह से उठाया गया है। यह अमेरिकी दबाव का नतीजा नहीं है।

ये भी पढ़ें: चीन के साथ समझौता करना ब्रिटेन के लिए बहुत खतरनाक: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप