India Weather Updates Live: उत्तर भारत के कई राज्यों में शनिवार को मौसम में बदलाव देखने को मिला। शिमला-मनाली जैसे अन्य पहाड़ी इलाकों में बर्फबारी से दिल्ली एनसीआर में तेज सर्द हवाएं चल रही हैं। इससे तापमान में भारी गिरावट दर्ज की गई। एक बार फिर मैदानी इलाकों में ठिठुरन बढ़ गई है। नोएडा में न्यूनतम तापमान 7.9 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने की संभावना है जबकिअधिकतम तापमान 14.4 डिग्री तक जा सकता है। दिन भर में औसतन पारा 9.4 डिग्री सेल्सियस तक बना रहने की संभावना जताई जा रही है। इसके अलावा, हवा की गति NNW 15.2 km/h के आसपास रहेगी। हवा 27.5 km/h की स्पीड के साथ लगभग 5 डिग्री पर चलेगी।
दिल्ली में बढ़ेगी ठंड
मौसम विभाग ने बताया कि उत्तर-पश्चिम भारत (दिल्ली सहित) के मैदानी क्षेत्रों में अगले 24 घंटों के दौरान न्यूनतम तापमान में 3–5 डिग्री सेल्सियस की गिरावट की संभावना है।
यूपी के 15 जिलों में ओलावृष्टि की संभावना
मौसम विभाग ने यूपी के 15 जिलों में ओले की संभावना जताई है। सहारनपुर, शामली, मुजफ्फरनगर, मेरठ, हापुड़, बुलंदशहर, अलीगढ़, कासगंज, बिजनौर, अमरोहा, मुरादाबाद, रामपुर, बरेली, संभल, बदायूं में ओलावृष्टि का ऑरेंज अलर्ट है।
राजस्थान में बारिश के बाद तापमान में गिरावट
राजस्थान में भी पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से शुक्रवार (23 जनवरी) जयपुर समेत कई इलाकों में बारिश दर्ज की गई। अजमेर जिले के पुष्कर में सबसे अधिक 13 मिमी बारिश हुई। कुछ स्थानों पर हल्का से मध्यम कोहरा भी छाया रहा । राज्य में सर्वाधिक तापमान चित्तौड़गढ़ में 27 डिग्री दर्ज किया गया। अगले 2-3 दिन के दौरान न्यूनतम तापमान 3 से 5 डिग्री तक गिर सकता है।
पंजाब के कई जिलों में तेज वर्षा व ओलावृष्टि हुई
पंजाब के कई जिलों में तेज वर्षा व ओलावृष्टि हुई। मौसम विभाग चंडीगढ़ ने शनिवार तक इसी तरह वर्षा होने का आरेंज अलर्ट जारी किया है।

