होम = News Featured = गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रपति ने तिरंगे को सलामी दी; कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की दहाड़; मौजूद हैं चीफ गेस्ट उर्सुला व PM मोदी

गणतंत्र दिवस 2026: राष्ट्रपति ने तिरंगे को सलामी दी; कर्तव्य पथ पर भारतीय सेना की दहाड़; मौजूद हैं चीफ गेस्ट उर्सुला व PM मोदी

by | Jan 26, 2026 | News Featured, देश

Republic Day 2026: आज पूरे देश में गणतंत्र दिवस मनाया जा रहा है। राजधानी दिल्ली में गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्तव्य पथ पर राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मु ने राष्ट्रगान के साथ तिरेंगे को फहराकर सलामी दी। इसके बाद परेड शुरू की गई और पीएम नरेंद्र मोदी के अलावा समारोह की मुख्य अतिथि उर्सुला वॉन डेर लेन मौजूद हैं। इससे पहले सुबह करीब 10:15 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी वॉर मेमोरियल पहुंचे और शहीदों को श्रद्धांजलि दी थी।

राष्ट्रपति को दी गई 21 तोपों की सलामी

राष्ट्रपति परेड ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को सलामी दी। परेड की कमान परेड कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल भवनीश कुमार, जनरल ऑफिसर कमांडिंग और दिल्ली एरिया ने संभाली। मेजर जनरल नवराज ढिल्लों, चीफ ऑफ स्टाफ, मुख्यालय दिल्ली एरिया परेड के सेकंड-इन-कमांड रहे।

कर्तव्य पथ पर दहाड़ी भारतीय सेना

कर्तव्य पथ पर आज भारतीय वायुसेना का शौर्य का फॉर्मेशन भी देखना को मिला। ऑपरेशन सिंदूर फॉर्मेशन में जब भारतीय वायुसेना के विमान गरजते हुए कर्तव्य पथ पर से गुजरे तो तालियों की गड़गड़ाहट से पूरा कर्तव्यपथ गूंज उठा। सिंदूर फॉर्मेशन में 2 राफेल, 2 सुखोई, 2 मिग 29 और एक जगुआर लड़ाकू विमान शामिल था। इस फॉर्मेशन ग्रुप कैप्टन रघुवंशी के नेतृत्व में बनाया गया।

पीएम मोदी ने दी गणतंत्र दिवस की बधाई

पीेएम मोदी ने सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बधाई दी है। उन्होंने एक्स पर लिखा, “सभी देशवासियों को गणतंत्र दिवस की बहुत-बहुत बधाई। भारत की आन-बान और शान का प्रतीक यह राष्ट्रीय महापर्व आप सभी के जीवन में नई ऊर्जा और नए उत्साह का संचार करे। विकसित भारत का संकल्प और अधिक सुदृढ़ हो, यही कामना है।”

सफल भारत विश्व को ज्यादा स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है: उर्सुला वॉन

समारोह की मुख्य अतिथि बनने पर उर्सुला वॉन डेर लेयेन ने खुशी जाहिर की है। उन्होंने एक्स पर समारोह का वीडियो साझा कर लिखा, ‘गणतंत्र दिवस समारोह में मुख्य अतिथि होना मेरे लिए जीवन भर का सम्मान है. एक सफल भारत विश्व को अधिक स्थिर, समृद्ध और सुरक्षित बनाता है।’

 रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को दी बधाई

रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने देशवासियों को गणतंत्र दिवस की शुभकामनाएं दीं और संविधान को भारत के लोकतंत्र, एकता और राष्ट्रीय चरित्र की नींव बताते हुए उस पर भरोसा दोहराया। सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने गणराज्य के निर्माता दूरदर्शियों को श्रद्धांजलि अर्पित की और सशस्त्र बलों के साहस और बलिदान को सलाम किया।

ममता बनर्जी ने संविधान के मूल्यों को दोहराने का किया आह्वान

पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने गणतंत्र दिवस पर देशवासियों को शुभकामनाएं दीं. उन्होंने संविधान के मूल मूल्यों न्याय, स्वतंत्रता, समानता और बंधुत्व के प्रति प्रतिबद्धता दोहराने की अपील की. ममता बनर्जी ने विविधता, समावेशिता और सामाजिक सौहार्द को मजबूत करने पर जोर दिया।

योगी आदित्यनाथ ने दी बधाई

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 77वें गणतंत्र दिवस पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं. उन्होंने कहा कि राष्ट्रप्रेम, कर्तव्यनिष्ठा और विकास के प्रति समर्पण ही हमारे लोकतंत्र को सशक्त और मजबूत बनाता है। मुख्यमंत्री ने अमर सेनानियों को स्मरण करते हुए संविधान के आदर्शों से प्रेरणा लेकर एक सशक्त, समृद्ध और आत्मनिर्भर भारत के निर्माण का संकल्प लेने का आह्वान किया।

दिल्ली पुलिस ने जारी की ट्रैफिक एडवाइजरी

कर्तव्य पथ पर होने वाले गणतंत्र दिवस समारोह को लेकर दिल्ली पुलिस ने ट्रैफिक एडवाइजरी जारी की है। इसमें दिल्ली के विभिन्न रास्तों पर आवाजाही के लिए रोक लगाई गई है।

ये भी पढ़ें: Republic Day 2026: आज मनाया जा रहा है गणतंत्र दिवस, जानें इसका इतिहास और महत्व