होम = News Featured = दुबई में ड्रोन से अमेरिकी दूतावास निशाने पर! US ने नागरिकों को UAE छोड़ने की दी सलाह

दुबई में ड्रोन से अमेरिकी दूतावास निशाने पर! US ने नागरिकों को UAE छोड़ने की दी सलाह

Dubai Drone Attack US Consulate: मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव के बीच ईरान द्वारा अमेरिकी ठिकानों को लगातार निशाना बनाए जाने की घटनाएं तेज हो गई हैं। ताजा मामले में दुबई स्थित अमेरिकी वाणिज्य दूतावास पर ड्रोन से हमला किया गया, जिसके बाद परिसर में आग लग गई। हालांकि अधिकारियों के मुताबिक आग पर तुरंत काबू पा लिया गया और किसी बड़े जान-माल के नुकसान की खबर नहीं है। इससे पहले भी ईरान कुवैत और सऊदी अरब में स्थित अमेरिकी दूतावासों को निशाना बना चुका है, जिससे क्षेत्र में सुरक्षा चिंताएं और बढ़ गई हैं।

दूतावास में लगी आग

रिपोर्ट के मुताबिक, ड्रोन हमले के बाद अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास लगी सीमित आग पर काबू पा लिया है। बकौल रिपोर्ट, “अमेरिकी वाणिज्य दूतावास के पास ड्रोन संबंधित घटना के कारण लगी आग पर सफलतापूर्वक काबू पा लिया गया है।आपातकालीन टीमों ने तुरंत कार्रवाई की।” वीडियो में दूतावास के आसपास से काला धुआं उठता दिखाई दे रहा है।

अमेरिकी लोगों से यूएई छोड़ने की एडवाइजरी

अमेरिकी विदेश विभाग ने संयुक्त अरब अमीरात में मौजूद अमेरिकी नागरिकों को ओमान और सऊदी अरब के साथ भूमि सीमाओं के माध्यम से देश छोड़ने को कहा है। अमेरिका ने कहा, “हम अमेरिकियों को सलाह देते हैं कि यदि उन्हें लगता है कि वे सुरक्षित रूप से UAE छोड़ सकते हैं, तो ऐसा करें। UAE से कुछ उड़ानें रवाना हो रही हैं। ओमान और सऊदी अरब के साथ जमीनी सीमाएं भी खुली हैं।”

ये भी पढ़ें: खामेनेई के बेटे मोजतबा हुसैनी चुने गए ईरान के नए सुप्रीम लीडर: रिपोर्ट

बंगाल