होम = News Featured = बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी जवानों पर किए हमले, क्वेटा से ग्वादर तक गोलियां चलने से बने ‘सिविल वॉर’ जैसे हालात

बलूच विद्रोहियों ने पाकिस्तानी जवानों पर किए हमले, क्वेटा से ग्वादर तक गोलियां चलने से बने ‘सिविल वॉर’ जैसे हालात

 BLA Fighters Attack News: पाकिस्तान के बलूचिस्तान प्रांत में एक बार फिर पाकिस्तानी जवानों और बलूच लिबरेशन आर्मी यानी बीएलए के बीच संघर्ष शुरू हो गया है। रिपोर्ट है कि बीएलए ने ऑपरेशन हेरोफ 2.0 के तहत पिछले 5 घंटों से बलूचिस्तान के क्वेटा व ग्वादर समेत 12 शहरों में गोलीबारी, विस्फोट और सुरक्षा ठिकानों पर कब्जे किए, जिससे वहां ‘सिविल वॉर’ जैसे हालात बन गए हैं। अब तक 10 पाकिस्तानी जवानों के मारे जाने की खबर है।

BLA के लड़ाकों ने पुलिस स्टेशन पर किए कब्जे

लड़ाकों ने सरियाब न्यू पुलिस स्टेशन और ईस्टर्न बाईपास पुलिस स्टेशन पर कब्ज़ा कर लिया है। इसके बाद क्वेटा के सभी अस्पतालों में आपातकाल (Emergency) घोषित कर दिया गया है। एग्रीकल्चर कॉलोनी स्थित सैन्य शिविर के पास भारी संघर्ष जारी है और पाकिस्तानी सेना के हेलीकॉप्टर लगातार गश्त कर रहे हैं।

ये भी पढ़ें: ‘बोर्ड ऑफ पीस’ में शामिल पाकिस्तान पर किन-किन का कर्ज़ है बकाया?

ISI हेड क्वार्टर व सेना के कैंप हमला

बीएलए के हमले के बाद से बलूचिस्तान के नसीराबाद और नुश्की शहर में हालात गंभीर हैं। बीएलए के लड़कों ने आईएसआई के हेडक्वार्टर व सेना के कैंप पर भयंकर गोलाबारी की है। नुश्की में लड़ाकों ने 8 CTD कर्मियों को मार गिराया और केंद्रीय जेल पर धावा बोलकर कई कैदियों को रिहा कर दिया।

BLA ने कोस्टल हाईवे को बनाया निशाना

रणनीतिक रूप से महत्वपूर्ण माना जाने वाला ग्वादर शहर भीषण हमले की चपेट में है। लड़ाकों ने यहां खुफिया एजेंसी के मुख्यालय और स्थानीय PC होटल पर हमले किए। यहां तक कि हमले से पसनी स्थित कोस्ट गार्ड कैंप को नुकसान पहुंचाया गया है। लड़ाकों ने सेना के जवानों की आवाजाही पर रोकने के लिए कोस्टल हाईवे को निशाना बनाया है।

ये भी पढ़ें: PM शरीफ ने पाकिस्तान की बदहाली आर्थिक को स्वीकारा, कहा- कर्ज मांगने से देश का सिर झुक गया है

बंगाल