Budget 2o26 News: लोकसभा में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने 2026-27 का बजट पेश कर दिया है। बता दें कि यह नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार का 15वां बजट है। साथ ही, यह राष्ट्रीय लोकतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के 2024 में लगातार तीसरी बार सत्ता में आने के बाद दूसरा पूर्ण बजट है। ऐसे में आम आदमी यह जानना चाहेगा कि सरकार के बजट के बाद से उन्हें क्या फायदा हुआ। आइये जानते हैं कि नए बजट के बाद से आज से क्या सस्ता हुआ और क्या महंगा हुआ।
लोगों से जुड़ी ये चीजें होंगी सस्ती
खेल-कूद के सामान होंगे सस्ते
सरकार की तरफ से पेश किए गए इस बजट के बाद मार्केट में खेल कूद के सामान अब सस्ते हो जाएंगे। निर्मला सीतारमण ने बजट पेश करते हुए यह बताया। आपको बता दें कि मार्केट में खेल-कूद के सामान सस्ते होने की वजह से इन चीजों की मांग बढ़ेगी और मांग बढ़ने के कारण बिक्री भी बढ़ेगी।
दवाएं होंगी सस्ती
निर्मला सीतारमण ने लोकसभा में यूनियन बजट पेश करते हुए हेल्थकेयर सेक्टर को लेकर बड़ा एलान किया है। उन्होंने बताया कि देश में शुगर और कैंसर की दवाएं अब सस्ती होंगी। कैंसर की 17 दवाएं सस्ती होंगी और उसके साथ ही साथ 7 गंभीर बीमारियों की दवाईयां भी सस्ती होंगी।
लेदर के प्रोडक्ट भी होंगे सस्ते
इस लिस्ट में अगला नाम जूतों का है। बजट के बाद मार्केट में चमड़े के जूते सस्ते होंगे। इतना ही नहीं, दूसरे Leather Product भी सस्ते होंगे।
स्मार्टफोन और टैबलेट सस्ते
मेक-इन-इंडिया अभियान को मजबूती देते हुए भारत में निर्मित स्मार्टफोन और टैबलेट के दामों में कमी आने की संभावना है। सरकार के इस कदम से न केवल घरेलू विनिर्माण को प्रोत्साहन मिलेगा, बल्कि उपभोक्ताओं को भी किफायती दरों पर इलेक्ट्रॉनिक उत्पाद उपलब्ध हो सकेंगे।
बायोगैस मिक्स्ड CNG सस्ती
आपको बता दें कि बजट के बाद CNG भी सस्ती होंगी। वो CNG सस्ती जो बायोगैस मिक्स्ड होती हैं, वो बजट के बाद सस्ती होंगी।
बजट के बाद देश में चीजें हो जाएंगी महंगी
शराब होगी महंगी
इस बारके बजट में वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के अहम घोषणा से रेस्तरा में परोसी जाने वाली शराब महंगी हो जाएगी। वहीं बाजार में सिगरेट के दाम भी बढ़ जाएंगे।
खनिज होगा महंगा
वित्त मंत्री निर्मला के बजट घोषणा से देश में स्क्रैप और खनिज़ महंगा होगा। इतना ही नहीं, ‘Future Option Trading’ भी महंगी होगी।
खबर पर अपडेट जारी है…

