होम = News Big = अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की ईरान को धरती से मिटाने की धमकी

अमेरिका-ईरान तनाव: ट्रंप की ईरान को धरती से मिटाने की धमकी

by | Jan 21, 2026 | News Big

Trump threat Iran: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप की ईरान को लेकर सबसे बड़ा और स्पष्ट बयान आया है। ट्रंप ने एक इंटरव्यू में उनकी हत्या किए जाने की धमकी वाले बयान पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि अगर उन्हें कुछ होता है तो अमेरिका इस्लामिक गणराज्य को खत्म कर देगा।

ट्रंप ने दोहराई ईरान को मिटाने की बात

डोनाल्ड ट्रंप ने इससे पहले भी अपने सलाहकारों को ईरान-इजरायल संघर्ष के दौरान निर्देश दिया था कि अगर उनकी जान पर किसी भी तरह के हमले के पीछे ईरान होता है तो उसे पूरी तरह से खत्म कर दिया जाए। गौरतलब है, अमेरिका ने ईरान-इरजरायल संघर्ष के दौरान हस्तक्षेप कर इजरायल का साथ दिया था।

ईरान ने भी ट्रंप को चेताया

ट्रंप की टिप्पणियों के बीच ईरान के सशस्त्र बलों के प्रवक्ता जनरल अबोलफजल शेखरची ने कहा कि ट्रंप जानते हैं कि अगर उनके नेता की ओर कोई हाथ बढ़ाया जाता है, तो हम न केवल उस हाथ को काट देंगे बल्कि उनकी दुनिया को भी आग लगा देंगे। ईरान में सर्वोच्च नेता आयातुल्लाह अली खामेनेई के खिलाफ विरोध-प्रदर्शन में अब तक कई लोगों की जान जा चुकी है।

गौरतलब है, हाल ही में ईरान में प्रदर्शन के दौरान हजारों प्रदर्शनकारियों की हत्या को लेकर अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने ईरान को गंभीर परिणाम भुगतने की धमकी दी थी। ईरान के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए अमेरिका पहले से ही उस पर कई कड़े व्यापारिक प्रतिबंध लगा चुका है।

ये भी पढ़ें: भजन गायक अनूप जलोटा ने एआर रहमान को दी फिर से हिंदू बनने की सलाह

Tags : Iran trump

बंगाल