होम = News Big = ट्रंप ने अब अपने पड़ोसी देश कनाडा को दी धमकी, कहा- चीन से डील की तो 100% टैरिफ लगाएंगे

ट्रंप ने अब अपने पड़ोसी देश कनाडा को दी धमकी, कहा- चीन से डील की तो 100% टैरिफ लगाएंगे

Tariff threat Canada:अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने अपने पड़ोसी देश कनाडा की सरकार को लेकर सख्त बयान दिया है। ट्रंप ने सोशल मीडिया ट्रूथ सोशल पर लिखा, ”अगर कनाडा ने चीन के साथ कोई डील की, तो कनाडा से अमेरिका आने वाली चीज़ों पर 100 प्रतिशत टैरिफ़ लगाया जाएगा।”

ट्रंप ने कहा कनाडा को चीन तबाह कर देगा

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने आगे लिखा, “अगर (मार्क) कार्नी को लगता है कि वह कनाडा को चीन के सामान उतारने की जगह बना देंगे ताकि चीन अमेरिका में सामान और प्रोडक्ट भेज सके, तो वह बहुत बड़ी गलती कर रहे हैं।” उन्होंने कनाडा को अगाह करते हुए लिखा कि चीन कनाडा को तबाह कर देगा।

कनाडा पीएम की चीनी राष्ट्रपति से हुई थी मुलाकात

कनाडा के पीएम कार्नी ने हाल ही में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाक़ात की थी। उन्होंने कनाडा और चीन के बीच के एक ट्रेड डील होने की भी घोषणा की थी। यह साफ़ नहीं है कि वह डील लागू हुई है या नहीं, या ट्रंप उसी का ज़िक्र कर रहे हैं।

अमेरिका-कनाडा के रिश्तों में आई है खटास

राष्ट्रपति ट्रंप के सत्ता में लौटने के बाद से अमेरिका और कनाडा दोनों पड़ोसी देशों के बीच रिश्ते ख़राब रहे हैं। ये रिश्ते तब और बिगड़ गए जब हाल ही में पीएम कार्नी ने ट्रंप प्रशासन की नीतियों पर हमला बोला। इसके बाद ट्रंप ने कनाडाई पीएम को अपने ‘बोर्ड ऑफ़ पीस’ में शामिल होने के लिए भेजा न्योता वापस ले लिया।

ये भी पढ़ें: अमेरिका की बात माननी पड़ी; वरना मंत्रियों को गोली मार देते: लीक वीडियो में वेनेजुएला की वर्किंग प्रेसिडेंट