Global Trade Impact of US Tariff Increase: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ग्लोबल टैरिफ को लेकर बड़ा फैसला लिया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर जानकारी दी कि अमेरिका अब दुनिया के कई देशों पर लगने वाला 10% टैरिफ बढ़ाकर 15% करने की तैयारी कर रहा है। यह फैसला न केवल अमेरिकी व्यापार नीति में बड़ा बदलाव है, बल्कि अंतरराष्ट्रीय बाजारों पर भी इसका असर साफ दिखाई देगा।
ट्रंप ने सोशल ट्रूथ पर दी जानकारी
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने ट्रूथ पर लिखा कि सुप्रीम कोर्ट ने कल टैरिफ को लेकर जो फैसला दिया है, वो बेहद हास्यास्पद और अमेरिका-विरोधी है। मैंने इस पर महीनों तक विचार किया और गहराई से समीक्षा की। अब बताना चाहता हूं कि अमेरिका के राष्ट्रपति के तौर पर मैं तुरंत प्रभाव से दुनिया भर के देशों पर लागू 10% टैरिफ को बढ़ाकर 15% कर रहा हूं।
इन भारतीय उत्पादों को टैरिफ में मिली है छूट
अमेरिकी टैरिफ से भारत के कुछ जरूरी वस्तुओं को अस्थायी शुल्क से छूट दी गई है। इनमें कुछ महत्वपूर्ण खनिज, ऊर्जा उत्पाद, उर्वरक, प्राकृतिक संसाधन, कुछ कृषि उत्पाद जैसे टमाटर, संतरा, दवाएं, दवा बनाने की सामग्री, कुछ इलेक्ट्रॉनिक सामान, यात्री वाहन, बसें और कुछ ऑटो पार्ट्स और कुछ एयरोस्पेस उत्पाद पर अमेरिका की घरेलू जरूरतों को ध्यान में रखते हुए छूट दी गई है।
ये भी पढ़ें: खामेनेई और उनके बेटे मोजतबा को मारने का प्लान, ट्रंप की टेबल पर रखा गया ईरान स्ट्राइक का मैप

