T20 World Cup: टी20 वर्ल्ड कप में अब तक भारत अपने दोनों मुकाबले जीत चुका है। उसका तीसरा मुकाबला पाकिस्तान के खिलाफ रविवार को कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में होने जा रहा है। यह मुकाबला शाम 7 बजे से खेला जाएगा। मैच के प्री प्रेस कॉन्फ्रेंस में भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने नो हैंडशेक से लेकर टॉस से जुड़े सवालों पर जवाब दिया है। उन्होंने कहा, ” कल ब्रेक कर दूंगा सस्पेंस। टॉस का टॉस में देखेंगे। रुक जाओ न 24 घंटा। ”
कुलदीप को खिलाने पर क्या बोले कप्तान सूर्यकुमार?
कप्तान सूर्यकुमार ने कहा, “यह द्विपक्षीय या फ्रेंचाइज़ क्रिकेट नहीं है। आपको मैचअप के आधार पर भी कॉम्बिनेशन बनाने होंगे। (क्या यह इस बात का संकेत है कि कुलदीप खेलेंगे?) क्या आप चाहते हैं कि वह खेलें? ठीक है, तो वह खेलेंगे।
कप्तान सूर्यकुमार: हमारा ध्यान हमारी रणनीति पर है
कॉन्फ्रेंस में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने कहा कि हमें देखना होगा कि हम कैसा खेल रहे हैं। हम उसी लय को बनाए रखना चाहते हैं। हम अपनी ताकत पर ध्यान देंगे, न कि विपक्षी टीम के प्रदर्शन पर। जो भी बेहतर क्रिकेट खेलेगा, वही मैच जीतेगा। बस यही मायने रखता है. वे (पाकिस्तान) अच्छा क्रिकेट खेल रहे हैं, वे यहां खेलते आ रहे हैं इसलिए उन्हें थोड़ा फायदा है। लेकिन हम अपना ध्यान उन पर नहीं बल्कि अपनी रणनीति पर केंद्रित करना चाहते हैं।
पावरप्ले में बुमराह से ओवर डलवाने के सवाल पर सूर्यकुमार क्या बोले?
कप्तान सूर्यकुमार ने पेसर बुमराह के पावरप्ले में सिर्फ एक ओवर फेंकने पर जवाब दिया, “मैं इस शानदार गेंदबाजी यूनिट के साथ एक सुनियोजित योजना बनाना चाहता हूं। हर मैच में अलग रणनीति की जरूरत होती है। कोई तय योजना नहीं है।”
ये भी पढ़ें: T20 World Cup: इटली ने नेपाल को 10 विकेट से हराया, 44 गेंद रहते चेज़ किया 124 रनों का टार्गेट

