Pariksha Pe Charcha Episode-2: सोमवार को परीक्षा पे चर्चा का दूसरा एपिसोड शुरू हो गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने छात्रों से कहा कि जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य है। बता दें कि इस एपिसोड में देवमोगरा, कोयंबटूर, रायपुर और गुवाहाटी के एग्जाम वॉरियर्स शामिल हैं। यह एपिसोड यूट्यूब, शिक्षा मंत्रालय के सोशल मीडिया हैंडल पर और डीडी न्यूज चैनल पर टेलीकास्ट हो रहा है।
पीएम ने कहा स्टार्टअप के लिए तय उम्र जरूरी नहीं
परीक्षा पे चर्चा के दौरान एक छात्रा के सवाल का जवाब में पीएम मोदी ने कहा कि स्टार्टअप के लिए पहले इस बात का ध्यान रखना है कि आप क्या करना चाहते हैं। उसके बाद आप छोटे-छोटे स्टार्टअप से काम शुरू हो सकते हो। उन्होंने कहा कि यह जरूरी नहीं है की स्टार्टअप के लिए 25 साल की उम्र हो।
स्टडी और आर्ट को अलग-अलग ना देखें: पीएम
पीएम मोदी ने एक स्टूडेंट के पूछे गए- पढ़ाई के साथ आर्ट, क्राफ्ट और डिजाइन को एक साथ कैसे संतुलित किया जाए? सवाल का जवाब दिया। उन्होंने कहा पढ़ाई और आर्ट को अलग-अलग नहीं देखना चाहिए। उन्होंने आगे समझाया कि अगर किसी को साइंस पढ़ते समय आर्ट में मज़ा आता है, तो वे दोनों को मिला सकते हैं। इसका उदाहरण देते हुए कहा, “अगर आपको आर्ट में दिलचस्पी है और साइंस सब्जेक्ट में कुछ लैब स्टडीज़ हैं, तो आप यह कर सकते हैं कि कागज़ पर एक ट्यूब बनाएं, बोतल पर केमिकल्स के नाम लिखें। फिर, आप एक और आर्ट बनाएं यह सोचते हुए कि आपने केमिकल्स मिलाकर यह पढ़ा है, ऐसा होता है। इस तरह, आपने आर्ट का इस्तेमाल किया और साइंस सब्जेक्ट के कॉन्सेप्ट सीखे।”
पीएम ने कहा- अनुशासित जीवन जरूरी
पीएम मोदी छात्रों से अनुशासित जीवन जीने पर जोर दिया। उन्होंने कहा जीवन में अनुशासन बहुत अनिवार्य है। इंस्पिरेशन में अनुशासन सोने पे सुहागा का काम करता है। अगर डिसिप्लिन नहीं है तो कितना ही इंस्पिरेशन वो फिर बोझ बन जाता है।
खबर पर अडेट जारी है…
ये भी पढ़ें: Pariksha Pe Charcha 2026: परीक्षा पे चर्चा में PM मोदी करोड़ों छात्रों से जुड़ें; कहा- विकसित भारत को अपना सपना बनाए

