होम = News Big = इजरायल ने हिज़्बुल्लाह पर किया ड्रोन हमला; आतंकी अली दाऊद अमिच की मौत को बताया बड़ी सफलता

इजरायल ने हिज़्बुल्लाह पर किया ड्रोन हमला; आतंकी अली दाऊद अमिच की मौत को बताया बड़ी सफलता

by | Feb 2, 2026 | News Big

Israel Dron Attack News: इजरायली सेना ने हिज़्बुल्लाह पर हुए ड्रोन हमले को लेकर बड़ा दावा किया है। सेना ने X पर पोस्ट शेयर कर लिखा हिज्बुल्लाह आतंकी अली दाऊद अमिच की मौत उसके मिशन की बड़ी सफलता है। रिपोर्ट है कि दाऊदी हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग विभाग में एक शाखा के प्रमुख के रूप में काम करता था। सेना का दावा है कि यह आतंकवादी दक्षिणी लेबनान के अल-द्विर क्षेत्र में हिजबुल्लाह के लिए सैन्य बुनियादी ढांचे को फिर से खड़ा करने का प्रयास कर रहा था और इजरायली फोर्सेस के खिलाफ आतंकवादी साजिशों को बढ़ावा दे रहा था।

इजरायल ने यह किया दावा

अली दाऊद अमिच, जो हिज्बुल्लाह के इंजीनियरिंग विभाग में ब्रांच के प्रमुख के रूप में काम करता था। अली दक्षिणी लेबनान के अल-द्विर क्षेत्र में हिजबुल्लाह के आतंकी बुनियादी ढांचे को फिर से स्थापित करने और IDF सैनिकों के खिलाफ आतंकवादी हमलों को आगे बढ़ाने के प्रयासों में शामिल था। यह इजरायल और लेबनान के बीच की अंडरस्टैंडिंग का उल्लंघन है।”

ये भी पढ़ें: ईरान के तेहरान समेत 7 शहरों में हुए धमाके, अमेरिका-इजराइल ने धमाकों में अपनी भूमिका से किया इनकार