होम = News Big = T20 World Cup: टॉस हारकर भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, अभिषेक की जगह सैमसन को मिली प्लेइंग XI में जगह

T20 World Cup: टॉस हारकर भारत पहले करेगा बल्लेबाजी, अभिषेक की जगह सैमसन को मिली प्लेइंग XI में जगह

India vs Namibia: टी-20 वर्ल्ड कप में गुरुवार को 18वां मैच मेजबान भारत और नामीबिया के बीच दिल्ली के अरुण जेटली स्टेडियम में जा रहा है। नामीबिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी चुनी है। वहीं, भारतीय टीम अब बल्लेबाजी करेगी। प्लेइंग इलेवन में अभिषेक शर्मा की जगह संजू सैमसन को शामिल किया गया है। बता दें कि भारत और नामीबिया 5 साल बाद टी-20 इंटरनेशनल में एक-दूसरे के खिलाफ मैच खेल रही हैं। इससे पहले 2021 टी-20 वर्ल्ड कप में सामना हुआ था।

दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

भारत: संजू सैमसन, ईशान किशन (विकेटकीपर), तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वरुण चक्रवर्ती, अर्शदीप सिंह और जसप्रीत बुमराह।

नामीबिया: लौरेन स्टीनकैंप, जैन फ्रायलिंक, जैन निकोल लॉफ्टी-ईटन, जेरार्ड इरास्मस (कप्तान), जेजे स्मिट, जैन ग्रीन (विकेटकीपर), बेन शिकोंगो, रूबन ट्रम्पलमैन, मलान क्रूगर, बर्नार्ड शोल्ट्ज और मैक्स हिंगो।

बंगाल