होम = News Big = बजट से पहले गोल्ड-सिल्वर मार्केट क्रैश, चांदी 27,000 तो सोना 11,000 रुपये फिसला

बजट से पहले गोल्ड-सिल्वर मार्केट क्रैश, चांदी 27,000 तो सोना 11,000 रुपये फिसला

by | Feb 1, 2026 | News Big

Gold-Silver Market Crash News: बजट के ऐलान के साथ ही देशभर की निगाहें सोने-चांदी की कीमतों पर भी टिकी हैं। बीते कुछ दिनों में सोना और चांदी दोनों में तेज गिरावट दर्ज की गई है। हाल की भारी गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, मजबूत डॉलर और वैश्विक मार्जिन बढ़ने के कारण आई है। बजट में कस्टम ड्यूटी से जुड़ी घोषणाओं पर कीमतों में आगे तेज उतार-चढ़ाव संभव है।

आज सोने का दाम

24 कैरेट सोना: ₹1,62,240 प्रति 10 ग्राम

आज चांदी के दाम

चांदी की कीमत: ₹2,78,000 प्रति किलो

क्यों गिरे दाम?

पिछले कुछ दिनों में सोने-चांदी में बड़ी गिरावट दर्ज हुई है। 30 जनवरी को सोना ₹1,80,000+ से फिसलकर ₹1,55,000 के आसपास आ गया। चांदी में भी ₹50,000 प्रति किलो तक की गिरावट देखी गई। यह भारी गिरावट प्रॉफिट बुकिंग, डॉलर की मजबूती और वैश्विक एक्सचेंजों में मार्जिन बढ़ने के कारण आई।

ये भी पढ़ें: Gold-silver Prices: बजट से पहले चांदी 1 लाख रुपए गिरी, सोना 33,000 रुपए हुआ सस्‍ता