होम = Breaking = गाजा में इजरायल की भीषण स्ट्राइक, हमास के दो टॉप कमांडर ढेर; इलाके में हड़कंप

गाजा में इजरायल की भीषण स्ट्राइक, हमास के दो टॉप कमांडर ढेर; इलाके में हड़कंप

Israel-Gaza War: इजरायली सेना ने गाजा पट्टी में हमास के खिलाफ चलाए अभियान में बड़ी सफलता हासिल की है। इजरायल डिफेंस फोर्सेज़ (IDF) और आंतरिक सुरक्षा एजेंसी शिन बेट (ISA) ने संयुक्त ऑपरेशन में हमास की एक प्रमुख ऑपरेटिंग सेल के कमांडर मुहम्मद इस्सम हसन अल-हबील को मार गिराने का दावा किया है। इजरायल के अनुसार, अल-हबील वही आतंकवादी था, जो IDF की सर्विलांस कॉर्पोरल नोआ मार्सियानो की हत्या में शामिल था।

गाजा में हवाई हमलों में 24 की मौत

इजरायली गोलाबारी और हवाई हमलों में गाजा में कम से कम 24 फलस्तीनी मारे गए, जिनमें सात बच्चे भी शामिल हैं। मृतकों में एक चिकित्सक भी है, जो खान यूनिस में पीड़ितों की मदद के लिए जा रहा था और उसी हमले में मारा गया।

हमास की कार्रवाई के जवाब में ऑपरेशन

IDF का कहना है कि यह कार्रवाई हमास द्वारा युद्धविराम के उल्लंघन के बाद की गई। अल-हबील 7 अक्टूबर 2023 को इजरायल पर हुए हमास हमले में मुख्य साजिशकर्ताओं में शामिल था। उसी हमले में नोआ मार्सियानो को नहल ओज सैन्य चौकी से अगवा किया गया और बाद में उनकी मौत की पुष्टि हुई थी, जिसने इजरायल में गहरा आक्रोश पैदा किया था।

दो हमास कमांडरों का खात्मा

इजरायली सेना के अनुसार, 4 फरवरी को गाजा सिटी के शाती शरणार्थी शिविर में हवाई हमले में अल-हबील के साथ-साथ इस्लामिक जिहाद के अली राजियाना को भी मार गिराया गया। राजियाना उत्तरी गाजा ब्रिगेड का मुख्य कमांडर था। IDF ने बताया कि अल-हबील उस समय रडार पर आया जब एक इजरायली रिजर्व अधिकारी पर गोलीबारी हुई, जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हुआ।

नोआ मार्सियानो के परिवार को न्याय

सोशल मीडिया पर इस कार्रवाई की पुष्टि करते हुए IDF ने कहा कि इस ऑपरेशन से नोआ मार्सियानो के परिवार को न्याय मिला है। सेना ने यह भी कहा कि अपने नागरिकों और सैनिकों के खिलाफ हिंसा करने वालों को किसी भी कीमत पर नहीं छोड़ा जाएगा।

IDF का दावा है कि अल-हबील ने नोआ मार्सियानो की हत्या में सक्रिय भूमिका निभाई थी। मार्सियानो 19 साल की IDF ऑब्जर्वर थीं और 7 अक्टूबर के हमले के दौरान अगवा की गई कई महिलाओं में से एक थीं। अन्य महिलाओं को सुरक्षित लौटाया गया, लेकिन नोआ जीवित नहीं बच सकीं। इस घटना ने इजरायल में गहरी पीड़ा और आक्रोश पैदा किया।

ये भी पढ़ें: Nigeria Attack: ISIS से जुड़े समूह ने दो गांवों में किया हमला, 200 लोगों को उतारा मौत के घाट

बंगाल