होम = News Big = 350 लोगों से सवार FERRY फिलिपींस के पास समुद्र में डूबी, अब तक 7 के शव मिले

350 लोगों से सवार FERRY फिलिपींस के पास समुद्र में डूबी, अब तक 7 के शव मिले

Philippines Ferry Sinks: दक्षिणी फिलीपींस के समुद्र में एक फेरी के डूबने की खबर सामने आई है। अधिकारियों के मुताबिक इस फेरी पर 350 से अधिक लोग सवार थे। बचाव दल ने कम से कम 215 यात्रियों को सुरक्षित बाहर निकाला है, जबकि अब तक 7 शव बरामद किए जा चुके हैं। कुछ रिपोर्टों में मृतकों की संख्या अधिक बताई जा रही है, लेकिन शुरुआती आंकड़ों के आधार पर स्थिति अभी भी स्पष्ट नहीं है। हादसे के बाद और खोज अभियान जारी।

हादसे की यह रही वजह

कोस्ट गार्ड अधिकारियों ने बताया कि यह फेरी M/V ट्रिशा केर्स्टिन 3 थी, जो एलेसन शिपिंग लाइंस द्वारा संचालित एक इंटर-आइलैंड कार्गो और पैसेंजर फेरी थी। यह जाम्बोआंगा शहर के बंदरगाह से रवाना हुई थी और सुलु प्रांत के दक्षिणी जोलो द्वीप की ओर जा रही थी। जहाज पर कुल 332 यात्री और 27 क्रू सदस्य सवार थे, यानी कुल 359 लोग। अधिकारियों का कहना है कि किसी तकनीकी खराबी या यांत्रिक समस्या के कारण फेरी डूब गई। दुर्घटना बसिलन प्रांत के पास हुई, जहां मौसम अच्छा था और कोई तूफान नहीं था।

बसिलन द्वीप प्रांत के गवर्नर ने क्या बताया?

बसिलन द्वीप प्रांत के गवर्नर मुजीव हाटामन घटनास्थल पर मौजूद हैं। उन्होंने बताया कि बचाए गए कई यात्रियों और 2 शवों को प्रांतीय राजधानी इजाबेला लाया गया है। गवर्नर ने इजाबेला घाट पर मीडिया से कहा, “मैं यहां घाट पर 37 लोगों को रिसीव कर रहा हूं। दुर्भाग्य से इनमें से 2 लोग मृत पाए गए हैं।” 

यात्रा के लिए फेरी सबसे आम साधन

फिलीपींस एक द्वीप समूह देश है, जहां हजारों द्वीपों के बीच यात्रा के लिए फेरी सबसे आम साधन है। दुर्भाग्य से यहां समुद्री दुर्घटनाएं बहुत आम हैं। इसके प्रमुख कारणों में शामिल हैं बार-बार आने वाले तूफान, जहाजों की खराब हालत, क्षमता से अधिक यात्रियों को सवार करना और सुरक्षा नियमों का सख्ती से पालन ना होना। 

ये भी पढ़ें: ईरान इंटरनेशनल की रिपोर्ट में बड़ा दावा, कहा- देश में विरोध प्रदर्शन के दौरान खामेनेई की सेना ने ली 36000 लोगों की जान

बंगाल