होम = News Big = अफगानिस्तान में NATO की सेना पर ट्रंप के बयान की ब्रिटिश PM ने की आलोचना, कहा- ये शर्मनाक; इस पर माफी मांगें

अफगानिस्तान में NATO की सेना पर ट्रंप के बयान की ब्रिटिश PM ने की आलोचना, कहा- ये शर्मनाक; इस पर माफी मांगें

British Prime Minister: ब्रिटेन के प्रधानमंत्री किएर स्टार्मर ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा अफगानिस्तान में NATO की सेना को लेकर दिए उनके बयान की आलोचना की है। उन्होंने कहा कि ट्रंप का ये बयान शर्मनाक है और उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए। दरअसल, अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने एक इंटरव्यू में दावा किया कि NATO के सहयोगी देश अफ़ग़ानिस्तान में युद्ध के मोर्चे से “थोड़ा पीछे” रहे।

ब्रिटिश पीएम ने क्या कहा

ब्रिटिश पीएम ने कहा, “मैं अफ़ग़ानिस्तान में जान गंवाने वाले सैनिकों के साहस, बहादुरी और अपने देश के लिए दिए गए बलिदान को कभी नहीं भूलूंगा। ऐसे भी कई लोग थे जो घायल हुए और उन्हें ऐसी चोटें आईं, जिससे उनकी ज़िंदगी बदल गई। उन्होंने कहा, “मैं राष्ट्रपति ट्रंप की टिप्पणियों को अपमानजनक और सच कहें तो बेहद शर्मनाक मानता हूं। इससे मारे गए या घायल हुए लोगों के प्रियजनों को गहरी ठेस पहुंची है और वास्तव में पूरे देश में इसका असर हुआ है।”

स्टार्मर ने कहा कि अगर उन्होंने “इस तरह से ग़लत बयान दिया होता” तो वह “निश्चित तौर पर माफ़ी मांगते। “

ट्रंप ने क्या कहा था

अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा, “हमें उनकी कभी जरूरत नहीं पड़ी। हमने उनसे कभी कुछ नहीं मांगा। आप जानते हैं, वे कहेंगे कि उन्होंने अफगानिस्तान में कुछ सैनिक भेजे थे और उन्होंने भेजे भी थे – वे थोड़ा पीछे रहे, फ्रंट लाइन से थोड़ा दूर।”

मालूम हो कि 20 साल तक चले युद्ध के दौरान नाटो के 3,486 सैनिक मारे गए, जिनमें से 2,461 अमेरिकी सैनिक थे। कनाडा और ग्रीनलैंड में क्रमशः 165 और 44 मौतें हुईं।

ये भी पढ़ें: अविमुक्तेश्वरानंद-प्रयागराज प्रशासन विवाद पर धीरेंद्र शास्त्री का आया बयान, कहा- जो हास्य-परिहास चल रहा है वह ठीक नहीं

Tags : NATO trump

बंगाल